{"_id":"6a03312ae4d99d32ad0627f9","slug":"bansur-tragedy-3-year-old-girl-crushed-to-death-by-stone-laden-tractor-trolley-in-bilali-village-driver-flees-scene-after-accident-kotputli-behror-news-c-1-1-noi1440-4271260-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotputli News: तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने 3 साल की मासूम को कुचला, बच्ची की मौत पर ग्रामीणों का गुस्सा फूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotputli News: तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने 3 साल की मासूम को कुचला, बच्ची की मौत पर ग्रामीणों का गुस्सा फूटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली-बहरोड़
Published by: कोटपुतली ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 09:57 PM IST
विज्ञापन
सार
बानसूर क्षेत्र में अवैध खनन से जुड़े वाहनों की तेज रफ्तार एक बार फिर जानलेवा साबित हुई। पत्थरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से एक तीन साल मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई।
तेज रफ्तार ने छीन ली मासूम की जिंदगी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
बानसूर क्षेत्र के बिलाली गांव में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में पत्थरों से भरी तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने तीन साल की मासूम को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस और प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।
जानकारी के अनुसार बिलाली निवासी दीपा सैनी (3) पुत्री राजेश सैनी अपने दादा सुगाराम के साथ घर के पास पानी की टंकी के निकट खड़ी थी। इसी दौरान जैतपुर की ओर से तेज गति में आ रही पत्थरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई।
ग्रामीणों के अनुसार हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर भागने लगा। ग्रामीणों ने करीब एक किलोमीटर तक पीछा कर चालक को पकड़ लिया और एक कमरे में बैठा दिया। साथ ही ट्रैक्टर को भी रुकवा लिया गया। आरोप है कि कुछ देर बाद चालक के परिजन मौके पर पहुंचे और कमरे का दरवाजा तोड़कर चालक को वहां से छुड़ा ले गए।
ये भी पढ़ें: Balotra News: दिनदहाड़े फायरिंग और युवती के अपहरण की कोशिश का सनसनीखेज खुलासा, प्रेम संबंध बना वजह, 4 गिरफ्तार
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि करीब सात घंटे तक कोई प्रशासनिक अधिकारी गांव नहीं पहुंचा। ग्रामीणों ने स्थानीय विधायक देवीसिंह शेखावत पर भी नाराजगी जताई। उनका कहना था कि घटना स्थल से विधायक का निवास करीब दो किलोमीटर दूर होने के बावजूद उन्होंने कोई सुध नहीं ली। ग्रामीणों ने क्षेत्र में अवैध खनन को बढ़ावा देने का भी आरोप लगाया।
ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में पत्थरों से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक अक्सर तेज रफ्तार में और तेज आवाज में गाने बजाते हुए निकलते हैं, जिससे हादसों का खतरा बना रहता है। उन्होंने ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
बासदयाल थाना प्रभारी रजनी चौधरी ने बताया कि कंट्रोल रूम से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी लेकिन किसी ने आरोपी चालक या वाहन की स्पष्ट जानकारी नहीं दी। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी है। वहीं बच्ची के शव का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है।
Trending Videos