Kotputli-Behror News: एग्रो लाइट कंपनी में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी; सुरक्षा लापरवाही पर उठे सवाल
Agro Light Company Fire: कोटपूतली के केशवाना रीको औद्योगिक क्षेत्र स्थित एग्रो लाइट फैक्टरी में रविवार को भीषण आग लग गई। आग से उठा घना धुआं दूर तक दिखाई दिया। दमकल की कई गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोटपूतली-बहरोड़ जिले के केशवाना रीको औद्योगिक क्षेत्र स्थित एग्रो लाइट कंपनी की फैक्टरी में रविवार को अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरातफरी मच गई। आग इतनी भयावह थी कि उससे उठता घना काला धुआं कई किलोमीटर दूर तक देखा गया, जिससे आसपास के गांवों और औद्योगिक इकाइयों में दहशत का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत प्रशासन और दमकल विभाग को सूचना दी, जिसके बाद राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की करीब आधा दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। फैक्टरी परिसर में ज्वलनशील सामग्री होने के कारण आग तेजी से फैल रही थी, जिससे स्थिति पर काबू पाना चुनौतीपूर्ण हो गया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत और सूझबूझ के साथ कई घंटों तक लगातार प्रयास किए, जिसके बाद आग पर काबू पाया जा सका। समय रहते आग को नियंत्रित कर लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
पढ़ें- Rajasthan News: पचपदरा रिफाइनरी अग्निकांड; मामले पर एचपीसीएल का आधिकारिक बयान, जानें कैसे भड़की थी आग
घटना की सूचना पर पुलिस प्रशासन भी तुरंत सक्रिय हो गया। सरुंड थानाधिकारी यशपाल सिंह और पनियाला थानाधिकारी रणवीर सिंह पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए रखी। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र को खाली करवाकर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की, ताकि किसी प्रकार की अनहोनी न हो।
प्रारंभिक जांच में आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रथम दृष्टया कंपनी प्रबंधन की लापरवाही और सुरक्षा मानकों की अनदेखी की आशंका जताई जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि फैक्टरी में अग्नि सुरक्षा उपकरणों की स्थिति और प्रबंधन की तैयारियों की भी जांच की जा रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

कमेंट
कमेंट X