पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kotputli-Behror News ›   Rajasthan Crime Most-Wanted History-Sheeter 'Leela' Arrested With Country-Made Pistol, Cartridges

राजस्थान: 25 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर अनिल उर्फ लीला गिरफ्तार, देशी पिस्टल और चार कारतूस बरामद

Mon, 29 Jun 2026 09:20 AM IST
कोटपुतली ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली-बहरोड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली-बहरोड़ Published by: कोटपुतली ब्यूरो Updated Mon, 29 Jun 2026 09:20 AM IST
सार

कोटपूतली-बहरोड़ में प्रागपुरा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 25 हजार रुपये के इनामी हिस्ट्रीशीटर अनिल उर्फ लीला को गिरफ्तार किया। उसके पास से एक देशी पिस्टल और चार जिंदा कारतूस बरामद हुए। आरोपी 2.58 करोड़ रुपये की कॉपर चोरी सहित कई गंभीर मामलों में वांछित था।

विज्ञापन
Rajasthan Crime Most-Wanted History-Sheeter 'Leela' Arrested With Country-Made Pistol, Cartridges
प्रागपुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कोटपूतली-बहरोड़ जिले की प्रागपुरा थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने कोटपूतली थाने के हिस्ट्रीशीटर और 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश अनिल उर्फ लीला को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक देशी पिस्टल और चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और उसके खिलाफ लूट, फायरिंग, मारपीट और करोड़ों रुपये की कॉपर चोरी समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन


अवैध हथियार खरीद-फरोख्त करने वालों विशेष निगरानी
जिला पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह (आईपीएस) के निर्देश पर अवैध हथियार रखने और उनकी खरीद-फरोख्त करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नाजिम अली खान और विराटनगर वृत्ताधिकारी उमेश कुमार निठारवाल के सुपरविजन में प्रागपुरा थाना प्रभारी भजनाराम के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।
विज्ञापन


एक पिस्टल और चार जिंदा कारतूस बरामद
लगातार सूचना संकलन और तकनीकी निगरानी के आधार पर पुलिस टीम ने रविवार को कार्रवाई करते हुए बालका की ढाणी, गोपालपुरा निवासी 24 वर्षीय अनिल उर्फ लीला पुत्र दाताराम गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी पिस्टल और चार जिंदा कारतूस बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी कोटपूतली थाने का है हिस्ट्रीशीटर 
पुलिस के अनुसार, आरोपी कोटपूतली थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ कोटपूतली, पनियाला, सरूंड और प्रागपुरा सहित विभिन्न थाना क्षेत्रों में लूट, मारपीट, फायरिंग और अन्य गंभीर अपराधों के कई मुकदमे दर्ज हैं। वह प्रागपुरा थाने में दर्ज करीब 2.58 करोड़ रुपये की कॉपर चोरी के मामले का मुख्य आरोपी भी है। वारदात के बाद से फरार चल रहे आरोपी पर पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मामला दर्ज
गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत एक नया मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद पिस्टल उसे कहां से मिली और इसका इस्तेमाल किन-किन वारदातों में किया गया। साथ ही उसके आपराधिक नेटवर्क और सहयोगियों के संबंध में भी गहन पूछताछ की जा रही है।


ये भी पढ़ें-  Yamuna Water Project: 30 साल पुराने यमुना जल समझौते पर आज दिल्ली में एमओयू; शेखावाटी को मिलेगा यमुना का पानी

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में अपराधियों और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed