{"_id":"6a3e7e8e1d3183366f03c536","slug":"milk-tanker-overturns-on-delhi-jaipur-highway-thousands-of-litres-spilled-as-locals-rush-to-collect-kotputli-behror-news-c-1-1-noi1440-4437664-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotputli-Behror News: हाईवे पर पलटा दूध से भरा टैंकर, लूटने के लिए बाल्टी, बोतल और ड्रम लेकर पहुंचे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotputli-Behror News: हाईवे पर पलटा दूध से भरा टैंकर, लूटने के लिए बाल्टी, बोतल और ड्रम लेकर पहुंचे लोग
Fri, 26 Jun 2026 09:00 PM IST
कोटपुतली ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली-बहरोड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली-बहरोड़
Published by: कोटपुतली ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 09:00 PM IST
सार
गुजरात से हरियाणा जा रहा दूध से भरा टैंकर बहरोड़ के पास हादसे का शिकार हो गया। टैंकर का ढक्कन खुलने से हजारों लीटर दूध बह निकला, जिसे लेने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन
दूध लूटने के लिए लगी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जयपुर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव दहमी के पास शुक्रवार को दूध से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाले में पलट गया। हादसे के बाद टैंकर का ढक्कन खुल जाने से हजारों लीटर दूध सड़क और नाले में बहने लगा। बहते दूध को देखकर आसपास के ग्रामीण और राहगीर बाल्टी, डिब्बे, कैन और बोतलें लेकर मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते वहां दूध भरने वालों की भीड़ लग गई और घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार दूध से भरा टैंकर गुजरात के मेहसाणा से हरियाणा के मानेसर जा रहा था। बहरोड़ क्षेत्र में हाईवे किंग होटल के समीप गांव दहमी के पास चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया, जिससे टैंकर सड़क से नीचे उतरकर नाले में पलट गया। प्रारंभिक जांच में चालक को नींद की झपकी आने को दुर्घटना का प्रमुख कारण माना जा रहा है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Rajasthan: किरोड़ी को क्यों याद आए 2008 के दिन? क्या फिर बदलने वाली है सियासी राह? बयान के बाद बढ़ी सरगर्मी
विज्ञापन
हादसे में टैंकर चालक घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया हालांकि उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई। इस दौरान बहते दूध को भरने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पुलिस ने लोगों को नाले में नहीं उतरने और भीड़ नहीं लगाने की समझाइश दी लेकिन मुफ्त में मिल रहे दूध को लेने की होड़ के चलते लोग लगातार बाल्टी और बोतलों में दूध भरकर ले जाते रहे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुछ ही देर में घटनास्थल पर दूध की लूट मच गई।
लोगों की भीड़ जमा होने से राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ। पुलिस ने यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक इंतजाम किए और लोगों से घटनास्थल से दूर रहने की अपील की। बाद में क्रेन की मदद से टैंकर को बाहर निकालने की कार्रवाई शुरू की गई। दुर्घटना के कारण बड़ी मात्रा में दूध नाले में बह जाने से परिवहन कंपनी को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसे के बाद बहते हुए दूध को बचाने की बजाय अधिकांश लोग उसे अपने घर ले जाने की होड़ में लग गए। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।