सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kotputli-Behror News ›   Massive Fire Erupts in Panch Pahadi Forest Near River Engulfed in Flames; Panic at Fair Site

Kotputli-Behror News: पंच पहाड़ी में लगी भीषण आग, नदी किनारे धधका जंगल; मेले में मचा हड़कंप

अमर उजाला ब्यूरो, कोटपूतली-बहरोड़ Published by: कोटपुतली ब्यूरो Updated Wed, 15 Apr 2026 09:40 PM IST
विज्ञापन
सार

कोटपुतली के पंच पहाड़ी जंगल में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। तेज हवा से आग फैल गई। पास चल रहे मेले में अफरा-तफरी मच गई। दमकल व पुलिस ने आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए। हालांकि, किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

Massive Fire Erupts in Panch Pahadi Forest Near River Engulfed in Flames; Panic at Fair Site
स्थित पंच पहाड़ी गांव के नदी किनारे अचानक भीषण आग लग गई - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

कोटपुतली-बहरोड़ जिले के प्रागपुरा थाना क्षेत्र स्थित पंच पहाड़ी गांव के नदी किनारे रविवार को अचानक भीषण आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने जंगल के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
Trending Videos


आग की लपटें देखकर लोग घबराए
घटना के समय पास ही बालाजी महाराज का विशाल मेला चल रहा था। आग की ऊंची लपटें और घना धुआं देखकर मेले में मौजूद लोग घबरा गए और सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे। कुछ समय के लिए वहां अव्यवस्था का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, सूखी झाड़ियों और तेज हवा ने आग को और तेजी से फैलाया। कुछ ही मिनटों में आग ने नदी किनारे के बड़े क्षेत्र को जला डाला, जिससे वन संपदा को भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- महिला ने फोन कर बुलाया, फिर पड़ोसी के साथ मिलकर मौत के घाट उतारा; पांच पर हत्या का केस दर्ज

मौके पर पहुंची पुलिस
सूचना मिलते ही प्रागपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई। दमकल विभाग की कई गाड़ियां भी आग बुझाने के काम में लगाई गईं। ग्रामीणों ने भी प्रशासन के साथ मिलकर आग पर काबू पाने में सहयोग किया। प्रशासन ने इलाके में सतर्कता बढ़ा दी है और लोगों से जंगल व नदी क्षेत्र के आसपास न जाने की अपील की है। फिलहाल किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन नुकसान का आकलन जारी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed