Rajasthan Crime: हत्या की कोशिश के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, महिलाओं के वेश में निकाली परेड
Neem Ka Thana News: नीम का थाना में पुलिस ने हत्या की कोशिश के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर महिलाओं के वेश में उनकी परेड निकाली। इस दौरान सभी आरोपी कान पकड़कर गिड़गिड़ाते हुए नजर आए। डीएसपी अनुज डाल ने बताया कि सभी आरोपियों से गहन पूछताछ जारी है।
विस्तार
नीमकाथाना के डाबला पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को अनोखे तरीके से परेड कराई। पुलिस ने आरोपियों को महिलाओं के वेश में डाबला कस्बे के मुख्य मार्गों से परेड करवाई। इस दौरान आरोपी कान पकड़कर माफी मांगते और गिड़गिड़ाते नजर आए। परेड को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।
डीएसपी अनुज डाल ने बताया कि 23 अक्तूबर को परिवादी विजयदीप मीणा अपने भाई संदीप मीणा, प्रताप मीणा, मनीष मीणा और भांजे अंकित मीणा के साथ शनि महाराज मंदिर के पास बैठे थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार कुछ युवक आए और संदीप मीणा पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से वह घायल हो गया। घटना के बाद विजयदीप ने पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया।
यह भी पढ़ें- ‘आज तो बच गया, पर अगली बार नहीं बचेगा’: ट्रेलर से कुचलकर युवक की हत्या का आरोप; परिजनों ने जाम किया हाईवे
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नूनावत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गिरधारीलाल शर्मा के निर्देशन में थाना अधिकारी राजवीर सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने सीसीटीवी फुटेज और आसूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 31 अक्तूबर को तीन आरोपियों दिनेश गुर्जर उर्फ टाइगर निवासी चबूतरावाली ढाणी गांवली, सचिन गुर्जर निवासी ढाणी पालतीवाला दयाल का नांगल और विकास गुर्जर उर्फ विक्की निवासी लादी का बास को गिरफ्तार किया।
डीएसपी अनुज डाल ने बताया कि सभी आरोपियों से गहन पूछताछ जारी है। उन्होंने कहा कि ऐसे अपराधियों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। साथ ही सोशल मीडिया पर सक्रिय असामाजिक तत्वों पर भी पुलिस की पैनी नजर रखी जा रही है।
यह भी पढ़ें- Anta By Election: उपचुनाव मैदान में 15 प्रत्याशी, पर असली मुकाबला त्रिकोणीय! मोरपाल, भाया और मीणा पर सबकी नजर
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.