{"_id":"6a15b1fcd90aad868f0ce3b3","slug":"third-accused-arrested-in-buteri-firing-case-police-continue-raids-to-nab-remaining-suspects-kotputli-behror-news-c-1-1-noi1440-4325743-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotputli-Behror News: बुटेरी गोलीकांड में पुलिस का शिकंजा कसा, तीसरा आरोपी गिरफ्तार; कई बदमाश अब भी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotputli-Behror News: बुटेरी गोलीकांड में पुलिस का शिकंजा कसा, तीसरा आरोपी गिरफ्तार; कई बदमाश अब भी फरार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली-बहरोड़
Published by: कोटपुतली ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 10:14 PM IST
विज्ञापन
सार
कोटपूतली-बहरोड़ जिले के बुटेरी गांव में 9 मई को हुई फायरिंग की सनसनीखेज घटना में बानसूर थाना पुलिस ने एक और आरोपी कृष्ण कुमार मेघवाल को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब तक तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
बुटेरी गोलीकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
कोटपूतली-बहरोड़ जिले के बानसूर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित बुटेरी गोलीकांड मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में अब तक कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि कई अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं। उनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
थानाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि 9 मई को ग्राम बुटेरी में हुई फायरिंग की वारदात के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया था। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, आसूचना संकलन और संभावित ठिकानों पर लगातार कार्रवाई करते हुए आरोपी कृष्ण कुमार (28) पुत्र दाताराम मेघवाल निवासी बालाढ़ाब बुटेरी को गिरफ्तार किया है। इससे पहले पुलिस अकुंश कुमार (21) निवासी नायसराणा और भृर्तहरी (19) निवासी बुटेरी को गिरफ्तार कर चुकी है।
शादी समारोह से लौटते समय हुआ हमला
पुलिस के अनुसार, 10 मई को अस्पताल में उपचार के दौरान घायल अनिल कुमार गुर्जर ने मामला दर्ज करवाया था। रिपोर्ट में बताया गया कि 9 मई की शाम वह अपने रिश्तेदार हरज्ञान और दिलबाग के साथ शादी समारोह से लौट रहा था। तीनों लोग ओमपाल की कैम्पर गाड़ी में गांव पहाड़ी जा रहे थे। जैसे ही उनकी गाड़ी बुटेरी स्टैंड के पास पहुंची, वहां दो ट्रैक्टरों पर सवार हिमांशु गुर्जर, संदीप गुर्जर, बलवीर उर्फ कालु सहित अन्य लोग खड़े मिले।
विज्ञापन
पुरानी रंजिश में की फायरिंग
रिपोर्ट के अनुसार, पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने अनिल कुमार पर हमला कर दिया। आरोप है कि संदीप ने उस पर फायर किया, जिससे गोली उसके बाएं कंधे के पीछे लगी। इसके बाद आरोपियों ने ट्रैक्टरों से कैम्पर को टक्कर मार दी और लाठी-डंडों से हमला कर गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। हमलावरों ने कैम्पर का आगे का टायर भी फोड़ दिया और जान से मारने की नीयत से लगातार तीन राउंड फायर किए। घायल अनिल किसी तरह मौके से निकला और बाद में एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचा। वहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे रेफर कर दिया गया।
फरार आरोपियों की तलाश में दबिश जारी
घटना के बाद पुलिस ने हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस का कहना है कि मुख्य आरोपी हिमांशु गुर्जर, घनश्याम, राधेश्याम, कालु उर्फ बलवीर, संदीप, रितीक मेघवाल, विकास यादव, नरेश घांघल, मोती जाट, सचिन डोई, सचिन गुर्जर और रिंकू मीणा अभी फरार हैं। इन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गठित विशेष टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बुटेरी गोलीकांड के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस इलाके में लगातार निगरानी बनाए हुए है और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरत रही है।