Kotputli-Behror: NH-48 पर भीषण सड़क हादसा: खड़े डंपर से टकराया दूसरा डंपर, चालक केबिन में फंसा, लंबा जाम
Kotputli-Behror: कोटपूतली-बहरोड़ क्षेत्र में NH-48 पर खड़े डंपर से दूसरे तेज रफ्तार डंपर की टक्कर हो गई, जिसमें चालक केबिन में फंस गया। रेस्क्यू टीम ने क्रेन की मदद से चालक को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। हादसे के कारण हाईवे पर लंबा जाम लग गया और यातायात प्रभावित हुआ। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और लापरवाही बताई जा रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे-48 पर बहरोड़ क्षेत्र में बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हाईवे पर खड़े एक डंपर में पीछे से आ रहे दूसरे डंपर ने तेज रफ्तार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पीछे वाले डंपर का चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया और बाहर निकलना मुश्किल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों में दहशत का माहौल बन गया।
पुलिस शुरू किया बचाव कार्य
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद जोरदार आवाज सुनाई दी, जिससे आसपास मौजूद लोग घबरा गए। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में राहगीर और स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। लोगों ने तुरंत पुलिस और राहत टीम को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया गया।
रेस्क्यू अभियान चला, चालक को निकाला गया बाहर
हाईवे पर लंबा जाम, यातायात प्रभावित
हादसे के कारण दिल्ली-जयपुर हाईवे पर यातायात बुरी तरह प्रभावित हो गया। कई किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और यातायात को नियंत्रित करने के लिए वाहनों को किनारे करवाया। धीरे-धीरे जाम खुलवाकर यातायात को सुचारु किया गया।
ये भी पढ़ें: फर्जी डिग्री से मिली नौकरी पड़ी भारी! बांसवाड़ा में 18 PTI बर्खास्त, डूंगरपुर के 8 पर भी लटकी तलवार
तेज रफ्तार और लापरवाही बताई जा रही वजह
पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और लापरवाही माना जा रहा है। हालांकि, पूरे मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। घटना के बाद कुछ समय तक हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल रहा, लेकिन राहत एवं बचाव कार्य के बाद स्थिति सामान्य हो गई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

कमेंट
कमेंट X