{"_id":"6a1522ffb5ee9f843808bbea","slug":"two-accused-arrested-by-paniyala-police-for-cutting-high-tension-power-line-from-11-electric-poles-kotputli-behror-news-c-1-1-noi1440-4323799-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotputli-Behror News: सोलर प्लांट की हाइटेंशन लाइन काटकर कॉपर तार चोरी, पनियाला पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotputli-Behror News: सोलर प्लांट की हाइटेंशन लाइन काटकर कॉपर तार चोरी, पनियाला पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली-बहरोड़
Published by: कोटपुतली ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 01:01 PM IST
विज्ञापन
सार
पनियाला थाना पुलिस ने गुलाब सोलर पावर प्लांट की हाइटेंशन विद्युत लाइन काटकर चोरी करने वाले गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने रात के अंधेरे में 11 विद्युत पोलों से कॉपर तार काटकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।
सोलर प्लांट की हाइटेंशन लाइन काटने वाले आरोपी हिरासत में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
पनियाला थाना क्षेत्र में लगातार हो रही विद्युत लाइन चोरी की वारदातों के बीच पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पनियाला थाना पुलिस ने गुलाब सोलर पावर प्लांट से जुड़ी हाइटेंशन विद्युत लाइन काटकर चोरी करने वाले गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने ग्राम बनेठी रामगढ़ क्षेत्र में 11 विद्युत पोलों से गुजर रही हाइटेंशन लाइन को काटकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था, जिससे क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था भी प्रभावित हुई थी।
पुलिस के अनुसार आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से रात के अंधेरे में पोलों पर चढ़कर कॉपर युक्त विद्युत तारों को काटा और चोरी कर ले गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था। गुलाब सोलर पावर प्लांट प्रबंधन की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, संदिग्ध मोबाइल लोकेशन, स्थानीय मुखबिर तंत्र और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की। इसके बाद पुलिस टीम ने दबिश देकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली है। पुलिस अब उनसे अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ कर रही है।
ये भी पढ़ें: सिरोही में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाकाबंदी देखकर बाइक छोड़ भागे तस्कर, 20 किलो से ज्यादा डोडा-चूरा जब्त
ग्रामीणों ने बताया कि बनेठी रामगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में पिछले कई महीनों से निजी बोरवेलों की कॉपर लाइन और विद्युत केबल चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही थीं। कई बार चोर रात के समय खेतों में लगे बोरवेलों की केबल काटकर ले गए, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। हालांकि उन मामलों का अब तक खुलासा नहीं हो पाया था, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी बनी हुई थी।
आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पनियाला थाना पुलिस को बीते महीनों में हुई अन्य चोरियों की जानकारी भी दी। ग्रामीणों ने मांग की कि गिरफ्तार आरोपियों से सख्ती से पूछताछ कर पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया जाए, ताकि क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर रोक लग सके।
पनियाला थाना पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपियों का संबंध किसी बड़े संगठित गिरोह से तो नहीं है। साथ ही चोरी किए गए कॉपर तारों और अन्य सामान की बरामदगी के प्रयास भी जारी हैं। पुलिस ने संकेत दिए हैं कि इस मामले में जल्द ही कुछ और खुलासे हो सकते हैं।