Kotputli-Behror News: कुतीना के पास अनियंत्रित होकर रैंप से टकराई बाइक, दो युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत
मांढ़ण थाना क्षेत्र में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विस्तार
जिले के मांढ़ण थाना क्षेत्र में कुतीना गांव के पास एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। अचानक संतुलन बिगड़ने से बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे बने रैंप से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।
हादसे की आवाज सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। दोनों युवकों को गंभीर हालत में देखकर लोगों ने बिना समय गंवाए निजी वाहनों की मदद से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। ग्रामीणों की तत्परता के बावजूद अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान अभिषेक कुमार निवासी कुतीना और राहुल निवासी खेड़ी तलवाना (हरियाणा) के रूप में हुई है। दोनों युवक आपस में दोस्त बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए, जहां चीख-पुकार का माहौल बन गया। गांव में भी शोक की लहर फैल गई।
ये भी पढ़ें: 6.10 लाख करोड़ का राजस्थान बजट: 8वें वेतन आयोग और 30 हजार युवाओं को ब्याज मुक्त लोन समेत जयपुर पर बड़ा फोकस
घटना की जानकारी मिलते ही मांढ़ण थाना पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने मौका मुआयना कर दुर्घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में लिया। शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।
प्रारंभिक जांच में बाइक का संतुलन बिगड़ना हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है लेकिन पुलिस सड़क की बनावट, रफ्तार और अन्य संभावित कारणों की भी जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि हर एंगल से पड़ताल की जाएगी ताकि दुर्घटना की वास्तविक वजह सामने आ सके।
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि जिस स्थान पर हादसा हुआ है, वहां पहले भी दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। सड़क किनारे बने रैंप और सुरक्षा इंतजामों की कमी को लेकर ग्रामीणों ने प्रशासन से उचित सुधार की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की दर्दनाक घटनाओं को रोका जा सके।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.