सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kotputli-Behror News ›   Fake UPSC Rank Claim in Rajasthan Busted as QR Code Scan Exposes Youth After Grand Celebration

जश्न के शोर के बीच खुली पोल: फर्जी IAS बनकर छाया ‘निशांत’, अब QR कोड से पता चला सच; इन सबको दे रहा था चकमा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली-बहरोड़ Published by: कोटपुतली ब्यूरो Updated Wed, 18 Mar 2026 12:56 PM IST
विज्ञापन
सार

राजस्थान के बानसूर में एक युवक ने खुद को यूपीएससी में चयनित बताकर गांव और जनप्रतिनिधियों को गुमराह कर दिया। जांच में उसका दावा फर्जी निकला, जिसमें उसने एडमिट कार्ड से छेड़छाड़ कर दूसरे अभ्यर्थी की रैंक अपना बताई।

Fake UPSC Rank Claim in Rajasthan Busted as QR Code Scan Exposes Youth After Grand Celebration
नकली आईएएस बनकर किया गुमराह, पूर्व मंत्री शकुंतला रावत ने भी दी बधाई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान के कोटपूतली बहरोड़ जिला के बानसूर क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने खुद को यूपीएससी में चयनित बताकर गांव ही नहीं, बल्कि जनप्रतिनिधियों और प्रशासन तक को गुमराह कर दिया। नांगल भाव सिंह गांव निवासी निशांत कुमार ने दावा किया था कि उसने सिविल सेवा परीक्षा में 899वीं रैंक हासिल की है, लेकिन जांच में यह दावा पूरी तरह फर्जी निकला।
Trending Videos


6 मार्च को जैसे ही रिजल्ट की चर्चा फैली, निशांत के घर जश्न का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने उसे कंधों पर बैठाकर जुलूस निकाला और ढोल-नगाड़ों के साथ पूरे गांव में घुमाया। मामला यहीं नहीं रुका। पूर्व कैबिनेट मंत्री शकुन्तला रावत सहित कई जनप्रतिनिधि भी उसे बधाई देने पहुंच गए। मंच सजा, माइक थमाया गया और निशांत ने अपनी कथित सफलता की कहानी सुनाकर सभी को प्रभावित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में सामने आया कि निशांत ने एडमिट कार्ड में छेड़छाड़ कर खुद को असली उम्मीदवार साबित करने की कोशिश की। उसने समान नाम का फायदा उठाते हुए आगरा (उत्तर प्रदेश) के एक वास्तविक उम्मीदवार की 899वीं रैंक को अपना बताया। लेकिन उसकी चालाकी ज्यादा देर तक नहीं चल सकी।

जानें कैसे खुली पोल?
मामले का खुलासा तब हुआ जब किसी ने एडमिट कार्ड पर मौजूद QR कोड स्कैन किया। स्कैन करते ही सामने आई जानकारी निशांत के दावों से पूरी तरह अलग थी। इसके बाद पूरे मामले की सच्चाई उजागर हो गई। जांच में यह भी सामने आया कि निशांत ने केवल प्रारंभिक परीक्षा दी थी और मुख्य परीक्षा में सफल नहीं हो पाया था। UPSC की आधिकारिक चयन सूची में उसका नाम कहीं नहीं मिला।

ये भी पढ़ें- इंदौर आग हादसा: इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग बनी मौत का कारण, पास रखे सिलिंडर भी फटे; एक चिंगारी ने ली आठ की जान

युवक पर कानूनी शिकंजे का डर
अब इस फर्जीवाड़े के सामने आने के बाद प्रशासनिक कार्रवाई की तैयारी शुरू हो गई है। दस्तावेजों में छेड़छाड़ और धोखाधड़ी के इस मामले में युवक पर कानूनी शिकंजा कस सकता है। वहीं, इस घटना ने सिस्टम की जांच प्रक्रिया और सत्यापन तंत्र पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

नकली आईएएस बनकर किया गुमराह, पूर्व केबिनेट मंत्री शकुंतला रावत ने भी दी बधाई।

नकली आईएएस बनकर किया गुमराह, पूर्व केबिनेट मंत्री शकुंतला रावत ने भी दी बधाई।

 

नकली आईएएस बनकर किया गुमराह, पूर्व केबिनेट मंत्री शकुंतला रावत ने भी दी बधाई।

नकली आईएएस बनकर किया गुमराह, पूर्व केबिनेट मंत्री शकुंतला रावत ने भी दी बधाई।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed