{"_id":"69b5656810858fa66004f83c","slug":"sleeper-bus-overturns-after-tyre-burst-near-pawta-two-dozen-passengers-injured-delhi-jaipur-highway-jammed-kotputli-behror-news-c-1-1-noi1440-4048831-2026-03-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Kotputli-Behror: टायर फटने से स्लीपर बस पलटी, 20 से ज्यादा यात्री घायल; घंटों तक दिल्ली-जयपुर मार्ग रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotputli-Behror: टायर फटने से स्लीपर बस पलटी, 20 से ज्यादा यात्री घायल; घंटों तक दिल्ली-जयपुर मार्ग रहा जाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली-बहरोड़ Published by: कोटपुतली ब्यूरो Updated Sat, 14 Mar 2026 10:30 PM IST
कोटपूतली-बहरोड़ जिले के पावटा कस्बे में शनिवार शाम एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। दिल्ली-जयपुर मार्ग पर स्थित चूना फैक्टरी के पास सवारियों से भरी एक स्लीपर बस अचानक टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में करीब दो दर्जन यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।
जानकारी के अनुसार, स्लीपर बस दिल्ली से जयपुर की ओर जा रही थी। पावटा कस्बे में चूना फैक्टरी के पास पहुंचते ही बस का अचानक टायर फट गया। टायर फटते ही बस चालक नियंत्रण खो बैठा और बस सड़क किनारे पेड़ व बैरियर तोड़ते हुए दूसरी लेन की ओर जा गिरी। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया और कई यात्री सीटों से गिरकर घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही प्रागपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और घायलों को एम्बुलेंस के माध्यम से पावटा के उपजिला अस्पताल पहुंचाया। हादसे में करीब 12 यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि अन्य कई यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं।
हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर एक दमकल वाहन, चार क्रेन और छह एम्बुलेंस पहुंची। क्षतिग्रस्त बस को हटाने और राहत कार्य के दौरान दिल्ली-जयपुर मार्ग पर करीब दो घंटे तक लंबा जाम लगा रहा, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
पुलिस और प्रशासन की टीम ने मौके पर राहत व बचाव कार्य चलाकर स्थिति को नियंत्रित किया। बाद में क्रेन की मदद से बस को सड़क से हटवाया गया, जिसके बाद यातायात को धीरे-धीरे सुचारू कराया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।