सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   performing chilli yagya Baglamukhi Dham, Akhara Parishad President prayed for success of Simhastha.

Simhastha 2028: सिंहस्थ की सफलता के लिए उज्जैन में मिर्ची यज्ञ, अखाड़ा परिषद ने मां बगलामुखी से की मंगलकामना

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sat, 14 Mar 2026 04:39 PM IST
performing chilli yagya Baglamukhi Dham, Akhara Parishad President prayed for success of Simhastha.

उज्जैन सिंहस्थ 2028 को आने में भले ही अभी 2 वर्ष का समय शेष हो, लेकिन सिंहस्थ महापर्व निर्विघ्न रूप से संपन्न हो और किसी भी प्रकार का कोई संकट इस आयोजन के दौरान न आए, ऐसी मंगलकामना के साथ अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रवींद्र पुरी महाराज ने पीतांबरा मां बगलामुखी के धाम पहुंचकर माता का पूजन-अर्चन कर उनका आशीर्वाद लिया और उसके बाद यज्ञ में मिर्ची से आहुतियां भी दीं।

मां बगलामुखी धाम के प्रमुख और भर्तृहरि गुफा के महंत रामनाथ महाराज ने बताया कि सिंहस्थ 2028 की सफलता के लिए अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रवींद्र पुरी महाराज मां बगलामुखी धाम आए थे। यहां उन्होंने सबसे पहले माता का पूजन-अर्चन किया और उसके बाद मिर्ची यज्ञ में शामिल हुए। विशेष प्रयोजन के लिए होने वाले इस यज्ञ में 51 ब्राह्मण बटुक शामिल थे, जो विशेष मंत्रों के साथ यज्ञ में लाल मिर्च और सरसों से आहुतियां दे रहे थे।


मां बगलामुखी मंदिर में 10 महाविद्याओं का आह्वान करते हुए सिंहस्थ निर्विघ्न रूप से संपन्न हो, इसके लिए विशेष पूजा की गई। महंत रामनाथ महाराज ने बताया कि सिंहस्थ की सफलता के लिए कोई विघ्न न आए, इसलिए यह यज्ञ किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में पूरे उज्जैन क्षेत्र में विभिन्न निर्माण कार्य चल रहे हैं। इन निर्माण कार्यों के दौरान भी कोई विघ्न और आसुरी शक्तियों का प्रभाव न रहे, इसके लिए मंदिर में विशेष हवन कराया गया।

ये भी पढ़ें- LPG Crisis: बड़वानी में घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग पर बड़ी कार्रवाई, 11 प्रतिष्ठानों से 14 सिलिंडर जब्त

हवन में विशेष मंत्रों के साथ आहुतियां डालकर विशेष प्रार्थना की गई। उन्होंने बताया कि मां बगलामुखी की पूजा और हवन से नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, जिससे देश और समाज की रक्षा होती है।

मां बगलामुखी के आशीर्वाद के लिए हुआ यज्ञ
संत-महात्माओं ने मां बगलामुखी के समक्ष संकल्प लिया कि सिंहस्थ 2028 में देश-विदेश से आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं का आगमन मंगलमय हो और पूरा मेला शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित रूप से संपन्न हो। संतों ने बताया कि इस प्रकार के विशेष अनुष्ठान से वातावरण की शुद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, जिससे बड़े धार्मिक आयोजनों की सफलता के लिए आध्यात्मिक शक्ति प्राप्त होती है। संतों ने विश्वास जताया कि मां बगलामुखी के आशीर्वाद से सिंहस्थ 2028 ऐतिहासिक और भव्य रूप में संपन्न होगा, जिसमें देश-दुनिया से आने वाले श्रद्धालु उज्जैन की आध्यात्मिक परंपरा का अनुभव करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

पठानकोट मिशन रोड मार्केट में सीढ़ियों पर मिली लाश, पुलिस जांच में जुटी

14 Mar 2026

कुल्लू में मांगों को लेकर 16 को गरजेंगे पेंशनर,संघर्ष समिति करेगी प्रदर्शन

14 Mar 2026

चंडीगढ़ में टैगोर थिएटर में सितार वादक पंडित पूर्वायन चटर्जी ने दी प्रस्तुति

14 Mar 2026

Saharanpur: कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा, 25 केंद्रों पर 40 हजार अभ्यर्थी

14 Mar 2026

Baghpat: गैस एजेंसी नहीं खुलने पर हंगामा, बागपत बाईपास मेरठ हाईवे पर लगाया जाम

14 Mar 2026
विज्ञापन

जगत नेगी बोले- लोकतंत्र में हो सकते हैं कई फ्रंट, इसमें क्या

14 Mar 2026

हाथरस में दरोगा भर्ती परीक्षा शुरू, सरस्वती इंटर कॉलेज में अभ्यर्थियों को चेकिंग के बाद दी एंट्री

14 Mar 2026
विज्ञापन

Video: पीलीभीत के छह केंद्रों पर दरोगा भर्ती परीक्षा, सघन जांच के बाद अभ्यर्थियों को मिला प्रवेश

14 Mar 2026

बहादुरगढ़ के बादली में सिलेंडर नहीं मिलने से गोलगप्पे-टिक्की रेहड़ी लगाने वाले पलायन को मजबूर

मोगा रैली को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह, अमृतसर से बसें रवाना

14 Mar 2026

अमृतसर देहात पुलिस की बड़ी कामयाबी, 300 गुम और चोरी हुए मोबाइल मालिकों को लौटाए

14 Mar 2026

अयोध्या: श्रद्धालु बोला- मुझे दौड़ाकर पीटा गया, पेमेंट को लेकर हुआ था विवाद

14 Mar 2026

गोंडा: इलेक्ट्रॉनिक गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जला

14 Mar 2026

बाराबंकी: आठ केंद्रों पर दरोगा भर्ती परीक्षा शुर, महिला अभ्यर्थी की परीक्षा छूटने से बची

14 Mar 2026

बाराबंकी: मुठभेड़ में 50 हजार के इनामी बदमाश को लगी गोली, जबाबी हमले में बाल बाल बचे स्वाट टीम के प्रभारी

14 Mar 2026

अयोध्या: 12 केंद्रों पर शुरू हुई एसआई भर्ती परीक्षा, 4880 अभ्यर्थी होंगे शामिल

14 Mar 2026

ललितपुर में तीर्थचक्रवर्ती मुनि सुधासागर ससंघ की निकली भव्य शोभायात्रा

14 Mar 2026

हमीरपुर: अभेद्य सुरक्षा के बीच दरोगा भर्ती परीक्षा का आगाज; चार केंद्रों पर 3360 अभ्यर्थियों दे रहे हैं एग्जाम

14 Mar 2026

औरैया: दरोगा भर्ती परीक्षा के लिए अभेद्य किले में तब्दील हुए आठ केंद्र

14 Mar 2026

हरदोई: दरोगा भर्ती परीक्षा के लिए 10 केंद्रों पर सुरक्षा कवच; गेट पर उतरीं घड़ियां और मोबाइल

14 Mar 2026

कानपुर: पनकी में डंपर और बस की जोरदार भिड़ंत; खिड़की तोड़कर निकाले गए 57 यात्री, एक की मौत

14 Mar 2026

फतेहाबाद के टोहाना में गैस सिलिंडर की लाइन में लगने के लिए दौड़े उपभोक्ता

14 Mar 2026

ईरान-इजरायल युद्ध रोकने के लिए बाबा विश्वनाथ और मां गंगा से की प्रार्थना, VIDEO

14 Mar 2026

टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग, लाखों का नुकसान; VIDEO

14 Mar 2026

बहादुरगढ़ में परनाला रोड पर ट्रक यूनियन में चोरी; 6 ट्रकों से 12 बैटरियां ले उड़े चोर, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

इजराइल–ईरान तनाव का असर अमृतसर तक, गैस सिलेंडर के लिए लोगों को करना पड़ रहा संघर्ष

14 Mar 2026

झज्जर में गैस एजेंसी पर लंबी हुई लाइन, लोगों में हुई बहस

बहादुरगढ़ में गैस की किल्लत बरकरार, सिलेंडर के लिए सुबह 7 बजे से लग रही लंबी लाइनें

मां-बेटी सम्मान योजना के ऐलान पर जंडियाला गुरु में महिलाओं ने जागो निकालकर मनाई खुशी

14 Mar 2026

डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों में आक्रोश, VIDEO

14 Mar 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed