Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jhajjar/Bahadurgarh News
›
Theft at Truck Union on Parnala Road in Bahadurgarh; Thieves Steal 12 Batteries from 6 Trucks; Police Scrutinizing CCTV Footage.
{"_id":"69b4e7555edfd881db078e8b","slug":"video-theft-at-truck-union-on-parnala-road-in-bahadurgarh-thieves-steal-12-batteries-from-6-trucks-police-scrutinizing-cctv-footage-2026-03-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़ में परनाला रोड पर ट्रक यूनियन में चोरी; 6 ट्रकों से 12 बैटरियां ले उड़े चोर, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़ में परनाला रोड पर ट्रक यूनियन में चोरी; 6 ट्रकों से 12 बैटरियां ले उड़े चोर, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
बहादुरगढ़ के परनाला रोड स्थित ट्रक यूनियन में शनिवार तड़के चोरी की वारदात हो गई। कार में सवार होकर आए अज्ञात चोरों ने यूनियन परिसर में खड़े छह ट्रकों को निशाना बनाते हुए उनकी कुल 12 बैटरियां चोरी कर लीं। बताया जा रहा है कि यह घटना सुबह करीब 4 बजे के आसपास हुई, जब चोर एक कार में सवार होकर ट्रक यूनियन पहुंचे।
चोरों ने ट्रकों खिड़की और शीशे तोड़कर अंदर से बैटरियां निकाल लीं और मौके से फरार हो गए। सुबह जब ट्रक मालिक अपने वाहनों के पास पहुंचे तो ट्रकों के टूटे हुए शीशे देखकर उनके होश उड़ गए। जांच करने पर पता चला कि छह ट्रकों से 12 बैटरियां चोरी हो चुकी हैं। इसके बाद ट्रक मालिकों ने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी।
ट्रक यूनियन के प्रधान संजय की ओर से इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी गई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, जिसमें एक कार में सवार होकर आए तीन से चार संदिग्ध चोर दिखाई दे रहे हैं।
पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के बाद ट्रक यूनियन के सदस्यों में भी रोष देखा जा रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।