Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
Impact of Israel–Iran Tensions Reaches Amritsar; People Forced to Struggle for Gas Cylinders
{"_id":"69b4e48d19648bc4c5065409","slug":"video-impact-of-israel-iran-tensions-reaches-amritsar-people-forced-to-struggle-for-gas-cylinders-2026-03-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"इजराइल–ईरान तनाव का असर अमृतसर तक, गैस सिलेंडर के लिए लोगों को करना पड़ रहा संघर्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इजराइल–ईरान तनाव का असर अमृतसर तक, गैस सिलेंडर के लिए लोगों को करना पड़ रहा संघर्ष
इज़राइल और ईरान के बीच चल रहे तनावपूर्ण हालात का असर अब भारत में भी देखने को मिल रहा है। पंजाब के अमृतसर में लोगों को गैस सिलेंडर लेने के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में स्थानीय लोगों ने मीडिया से बातचीत करते हुए अपनी समस्याएं साझा कीं।
स्थानीय निवासी रेखा अग्रवाल ने बताया कि वह अमृतसर में नेम सिनेमा के पास रहती हैं। उन्होंने कहा कि उनका गैस सिलेंडर ग्रेजुएट गैस एजेंसी पर आ चुका था और एजेंसी की ओर से उन्हें फोन भी किया गया था, लेकिन उस समय वह घर पर मौजूद नहीं थीं। बाद में उन्होंने दो दिन तक फोन करने की कोशिश की, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। आज जब फोन उठाया गया तो उन्हें सिलेंडर लेने के लिए बुलाया गया और ओटीपी नंबर भी लिया गया, लेकिन इसके बावजूद उन्हें सिलेंडर नहीं दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि अंतरराष्ट्रीय हालात के कारण आम लोगों को परेशान होना पड़ रहा है और सरकार को भी इस समस्या पर ध्यान देना चाहिए।
आयुष अग्रवाल ने कहा कि दूसरे देशों के बीच चल रहे संघर्ष का खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि एक सिलेंडर लेने के लिए उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और घर में खाना बनाने के लिए गैस तक उपलब्ध नहीं है। उन्होंने सवाल उठाया कि सरकार इस समस्या को लेकर क्या कदम उठा रही है।
एक अन्य स्थानीय निवासी ने बताया कि वह ग्रेजुएट गैस एजेंसी पर गैस बुक कराने आए थे, लेकिन एजेंसी की ओर से बनाए गए नए ऐप पर बुकिंग सही तरीके से नहीं हो रही। सरकार का कहना है कि गैस की कोई कमी नहीं है, लेकिन एजेंसी पर आने वाले लोगों को 8 से 10 दिन का इंतजार करने के लिए कहा जा रहा है, जिससे लोगों की मुश्किलें बढ़ रही हैं।
वहीं राकेश नाम के एक अन्य व्यक्ति ने बताया कि पहले गैस सिलेंडर घर-घर पहुंचा दिया जाता था और किसी तरह की परेशानी नहीं होती थी। लेकिन अब नई प्रक्रिया के कारण लोगों को इधर-उधर भटकना पड़ रहा है और उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।