{"_id":"69b4e84540c1445dd307fcda","slug":"video-prayers-offered-to-baba-vishwanath-and-mother-ganga-to-halt-iran-israel-war-2026-03-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"ईरान-इजरायल युद्ध रोकने के लिए बाबा विश्वनाथ और मां गंगा से की प्रार्थना, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईरान-इजरायल युद्ध रोकने के लिए बाबा विश्वनाथ और मां गंगा से की प्रार्थना, VIDEO
श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर शनिवार को नमामि गंगे ने वैश्विक शांति के लिए विशेष प्रार्थना की। ईरान और इज़राइल के बीच हो रहे युद्ध को रोकने के लिए श्रीकाशी विश्वनाथ जी और मां गंगा की आरती उतारक अर्जी लगाई। नमामि गंगे के स्वयंसेवी सदस्यों एवं आमजन ने हाथ जोड़कर प्रभु से दोनों देशों के बीच शांति स्थापित करने और निर्दोष लोगों की रक्षा करने की प्रार्थना की। ॐ सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामया। सर्वे भद्राणि पश्यन्तु मा कश्चित् दुःखभाग् भवेत्।। ॐ शान्तिः शान्तिः शान्तिः॥
द्वादश ज्योतिर्लिंगों का पाठ करके युद्ध की शांति के लिए प्रार्थना की गई। नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला ने प्रार्थना करते हुए कहा कि विश्व शांति के लिए प्रार्थना का उद्देश्य संसार से युद्ध, नफरत और पीड़ा को मिटाकर प्रेम, सौहार्द एवं करुणा स्थापित करना है। हमने गंगा द्वार से गुहार लगाई है कि हे प्रभु, समस्त विश्व में, प्रकृति के हर तत्व में, और सभी मनुष्यों के हृदय में शांति फैले। सभी देशों के नेता हिंसा छोड़ सत्य और प्रेम का मार्ग अपनाएं, ताकि पृथ्वी पर सच्ची एकता और भाईचारा स्थापित हो। प्रार्थना के दौरान अनिकेत, अनुराधा तनय, पुष्कर पांडेय, उमंग, अमन मिश्रा, पूनम, शैलेश, प्रेरणा एवं नागरिकगण उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।