फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Skeleton missing eight-month-old baby girl found field DNA test confirm identity possibility suspected

UP: घर से 300 मीटर दूर मिला 8 माह की लापता बच्ची का कंकाल, इधर-उधर बिखरे थे अवशेष; इस बात की आशंका

Sat, 01 Aug 2026 07:23 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 01 Aug 2026 07:23 PM IST
सार

मिर्जापुर के कछवां क्षेत्र के आही गांव में आठ महीने की लापता बच्ची करिश्मा का कंकाल गुलाब के खेत में मिला। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच शुरू की। पिता ने कंकाल की पहचान बेटी के रूप में की है, जबकि पुलिस ने वैज्ञानिक पुष्टि के लिए डीएनए जांच कराने की बात कही है।

विज्ञापन
Skeleton missing eight-month-old baby girl found field DNA test confirm identity possibility suspected
विलाप करतीं महिलाएं। - फोटो : संवाद

विस्तार

Mirzapur News: मिर्जापुर के कछवां थाना क्षेत्र के आही गांव में आठ महीने की लापता बच्ची करिश्मा का शनिवार सुबह एक गुलाब के खेत में कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने कंकाल की पहचान की पुष्टि के लिए डीएनए जांच कराने की बात कही है।

विज्ञापन




जानकारी के अनुसार, आही गांव निवासी अकबर की आठ महीने की बेटी करिश्मा बुधवार रात घर में सोते समय संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। घर के पास अज्ञात जानवर के पंजों के निशान मिलने पर आशंका जताई गई थी कि किसी जंगली जानवर ने बच्ची को उठा लिया होगा। इसके बाद पुलिस, वन विभाग और ग्रामीणों की मदद से लगातार खोजबीन की जा रही थी।

विज्ञापन

शनिवार सुबह करीब आठ बजे गांव के लालमन पटेल के गुलाब के खेत में घास काटने गई महिलाओं ने खेत में खोपड़ी और हड्डियों के अवशेष देखे। सूचना मिलते ही ग्रामीण और बच्ची के परिजन मौके पर पहुंचे। बच्ची के पिता अकबर ने कंकाल को अपनी बेटी करिश्मा का बताया। बताया गया कि कंकाल बच्ची के घर से करीब 300 मीटर दूर खेत में मिला।

घटना की सूचना पर फोरेंसिक टीम ने मौके का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए। खेत के मालिक लालमन पटेल ने बताया कि उनके खेत में प्रतिदिन फूल तोड़ने और घास काटने के लिए लोग आते हैं, लेकिन शनिवार को पहली बार कंकाल दिखाई दिया।

थानाध्यक्ष अमरजीत चौहान ने बताया कि खेत से मिले कंकाल को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। कंकाल की पहचान की वैज्ञानिक पुष्टि के लिए डीएनए परीक्षण कराया जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed