{"_id":"69b4eb8c37c912c41e0217fd","slug":"video-brabka-mathabhaugdha-ma-50-hajara-ka-inama-bthamasha-ka-lga-gal-jabb-hamal-ma-bl-bl-bca-savata-tama-ka-parabhara-2026-03-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी: मुठभेड़ में 50 हजार के इनामी बदमाश को लगी गोली, जबाबी हमले में बाल बाल बचे स्वाट टीम के प्रभारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी: मुठभेड़ में 50 हजार के इनामी बदमाश को लगी गोली, जबाबी हमले में बाल बाल बचे स्वाट टीम के प्रभारी
स्वाट टीम और असन्द्रा थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में शनिवार रात 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। कन्धवापुर मोड़ के पास चेकिंग के दौरान पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा और गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। गोली स्वाट प्रभारी उपनिरीक्षक अंकित त्रिपाठी के कान के पास से निकल गई, जिससे वह बाल-बाल बच गए।
पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी और उसे पकड़ लिया गया। घायल आरोपी की पहचान रूपेन्द्र उर्फ सूरज सिंह निवासी देवरी रुखारा थाना बक्शी का तालाब, लखनऊ के रूप में हुई।
पुलिस ने उसके पास से तमंचा, एक जिंदा व एक खोखा कारतूस तथा बाइक बरामद की है। आरोपी थाना जहांगीराबाद में दर्ज मुकदमे में वांछित था और उस पर अयोध्या परिक्षेत्र के डीआईजी द्वारा 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। उसके खिलाफ बाराबंकी व लखनऊ में डकैती, चोरी, गैंगस्टर एक्ट समेत 11 मामले दर्ज हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।