फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Body of woman who jumped into Gomti river recovered

Barabanki News: गोमती में कूदी महिला का शव बरामद

Fri, 23 Oct 2026 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 23 Oct 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Body of woman who jumped into Gomti river recovered
हैदरगढ़/सिद्धौर। हैदरगढ़ के अवसानेश्वर घाट पुल से छलांग लगाने वाली कोठी के इनायतपुर निवासी शर्मा देवी (36) का शव शुक्रवार सुबह 30 किलोमीटर दूर सुबेहा के राजघाट पुल के पास झाड़ियों में अटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

कोठी के इनायतपुर गांव निवासी रामसमुझ रावत पत्नी शर्मा देवी और नौ वर्षीय बेटी अंशिका के साथ दिल्ली में रहते थे। बुधवार भोर में वह पत्नी के साथ गांव लौटे थे। रामसमुझ खेत चले गए थे। इसी दौरान शर्मा देवी बेटी को लेकर पैदल मदारपुर चौराहे पहुंचीं। वहां से ऑटो से हैदरगढ़ के अवसानेश्वर घाट पुल पर पहुंचीं और बेटी को पुल पर छोड़कर गोमती में छलांग लगा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों और एसडीआरएफ की मदद से महिला की तलाश शुरू कराई थी। शुक्रवार सुबह खोजबीन के दौरान करीब 54 घंटे बाद एसडीआरएफ की टीम को हैदरगढ़ से करीब 30 किलोमीटर दूर सुबेहा इलाके में राजघाट पुल के पास नदी किनारे झाड़ियों में महिला का शव अटका मिला। सीओ हैदरगढ़ समीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


दिल्ली से युवक का शव आने का इंतजार
महिला शर्मा देवी के नदी में कूदने के बाद दिल्ली में उसके पड़ोस में ही किराये के कमरे में रहने वाले गांव के राजितराम का शव फंदे पर लटका मिला था। हालांकि दिल्ली में पोस्टमार्टम के बाद युवक का शव शुक्रवार देर शाम तक गांव नहीं पहुंचा। दोनों मौतों का आपस में कोई संबंध है कि नहीं, पुलिस इस पर कुछ भी कहने से बच रही है मगर गांव में चर्चा है कि दोनों घटनाओं का आपस में संबंध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed