{"_id":"6adba5e69435887acb034ab5","slug":"a-youth-was-attacked-with-a-sharp-weapon-over-a-dispute-regarding-cow-dung-manure-barabanki-news-c-315-1-brb1038-182575-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: गोबर की खाद के विवाद में युवक पर धारदार हथियार से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: गोबर की खाद के विवाद में युवक पर धारदार हथियार से हमला
Fri, 23 Oct 2026 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Fri, 23 Oct 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
कोटवाधाम। टिकैतनगर थाने के भवानीगंज गांव में शुक्रवार शाम गोबर की खाद उठाने को लेकर विवाद हो गया। कहासुनी से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। इस दौरान धारदार हथियार से हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे सीएचसी टिकैतनगर में भर्ती कराया गया।
पुलिस के मुताबिक, भवानीगंज गांव निवासी जगन्नाथ यादव गोबर की खाद उठा रहे थे, तभी दूसरे पक्ष के फूलचंद यादव अपने बेटों मनीष यादव, अंकित और अभिषेक यादव के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने जगन्नाथ को खाद उठाने से मना किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया। जगन्नाथ के बेटे सुनील यादव भी वहां पहुंच गए। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर दूसरे पक्ष के लोगों ने सुनील पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद परिजन घायल सुनील यादव को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टिकैतनगर ले गए। वहां उनका उपचार किया जा रहा है। सीओ सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।