{"_id":"6adba59b3d1ca210a5083e81","slug":"91-thousand-rupees-were-stolen-from-the-account-of-a-retired-revenue-officer-barabanki-news-c-315-1-brp1006-182564-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: सेवानिवृत्त राजस्व अमीन के खाते से 91 हजार उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: सेवानिवृत्त राजस्व अमीन के खाते से 91 हजार उड़ाए
Fri, 23 Oct 2026 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Fri, 23 Oct 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
हैदरगढ़। किसान सेवा केंद्र खोलने के लिए किराये पर जमीन लेने का झांसा देकर जालसाजों ने नैपुरा गांव निवासी सेवानिवृत्त राजस्व अमीन समर बहादुर सिंह के बैंक खाते से 91 हजार रुपये उड़ा दिए। साइबर सेल मामले की जांच कर रही है।
नैपुरा गांव निवासी समर बहादुर सिंह सेवानिवृत्त होने के बाद खेती-किसानी करते हैं। पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार को दो युवक उनके पास पहुंचे। दोनों ने खुद को रायबरेली जिले का निवासी बताते हुए किसान सेवा केंद्र खोलने के लिए सड़क किनारे 2000 वर्गफीट जमीन 15 हजार रुपये मासिक किराये पर मांगी। आरोप है कि युवकों ने कई अभिलेखों पर हस्ताक्षर कराने के बाद एग्रीमेंट के लिए एक हजार रुपये की चेक मांगी। पेन नहीं होने की बात कहने पर युवकों ने खुद ही चेक में एक हजार रुपये की धनराशि भरवाई और हस्ताक्षर करा लिए। शुक्रवार को अधिकारियों के आने का झांसा देकर उन्हें गांव में ही रोके रखा। इसी दौरान मोबाइल पर बैंक खाते से 91 हजार रुपये निकलने का संदेश आया तो उन्हें जालसाजी का पता चला। इसके बाद दोनों युवकों के मोबाइल फोन बंद मिले। सीओ समीर सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।