सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Kotputli-Behror News ›   Food Supply Dept seizes over 200 illegal commercial LPG cylinders from house in Kotputli area, probe underway

LPG Crisis: कोटपूतली-बहरोड़ में रसद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 200 से अधिक कमर्शियल गैस सिलिंडर जब्त

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली-बहरोड़ Published by: कोटपुतली ब्यूरो Updated Tue, 17 Mar 2026 10:23 PM IST
Food Supply Dept seizes over 200 illegal commercial LPG cylinders from house in Kotputli area, probe underway
कोटपूतली-बहरोड़ जिले में अवैध गैस कारोबार के खिलाफ रसद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 200 से अधिक कमर्शियल गैस सिलिंडर जब्त किए हैं। यह कार्रवाई जिला रसद अधिकारी शशि शेखर शर्मा के निर्देश पर कोटपूतली क्षेत्र की झमेला वाली ढाणी में एक मकान पर की गई। विभाग को यहां बड़ी मात्रा में गैस सिलेंडरों के अवैध भंडारण और कारोबार की सूचना मिली थी।

जानकारी के अनुसार, रसद विभाग को एक निजी गैस कंपनी के कमर्शियल सिलिंडरों को अवैध रूप से जमा कर उनका व्यापार किए जाने की शिकायत मिली थी। सूचना के आधार पर विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच के दौरान मकान में बड़ी संख्या में गैस सिलिंडर रखे हुए पाए गए, जिन्हें बिना किसी वैध अनुमति के भंडारित किया गया था।

टीम ने जब मौके पर मौजूद लोगों से सिलिंडरों के भंडारण के संबंध में आवश्यक दस्तावेज और अनुज्ञा पत्र प्रस्तुत करने के लिए कहा, तो वे कोई वैध लाइसेंस या विस्फोटक अनुज्ञा पत्र नहीं दिखा सके। नियमों के अनुसार गैस सिलिंडरों के भंडारण के लिए सक्षम प्राधिकारी से अनुमति लेना अनिवार्य होता है, लेकिन यहां ऐसी कोई अनुमति नहीं ली गई थी।

इसके बाद रसद विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए सभी सिलिंडरों को जब्त कर लिया। विभाग का मानना है कि इन सिलिंडरों का उपयोग अवैध रूप से व्यावसायिक गतिविधियों में किया जा रहा था और इनके जरिए गैस का अवैध कारोबार किया जा रहा था।

पढ़ें- LPG Crisis: बालोतरा में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, 435 सिलेंडर जब्त; एजेंसी संचालक के खिलाफ FIR दर्ज

जिला रसद अधिकारी शशि शेखर शर्मा ने बताया कि विभाग को अवैध गैस कारोबार की सूचना मिली थी, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच में 200 से अधिक कमर्शियल गैस सिलिंडर अवैध रूप से भंडारित पाए गए, जिन्हें जब्त कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि मामले की आगे जांच की जा रही है और संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

कार्रवाई के दौरान प्रवर्तन अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह और प्रवर्तन निरीक्षक जयराम गुर्जर भी मौके पर मौजूद रहे। रसद विभाग की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध गैस कारोबार करने वालों में हड़कंप मच गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी इस तरह की अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

गर्मी से पहले बहादुरगढ़ वाटर चैनल की होगी सफाई

Jammu Kashmir: यात्रियों के लिए चेतावनी मौसम और हालात के कारण पास बंद

Jammu Kashmir: गांदरबल में सरसों के पीले खेत बना रहे सैलानियों के लिए नया आकर्षण

Jammu Kashmir: रातभर जारी रही इबादत, बांदीपोरा में शब-ए-कदर पर विशेष प्रार्थनाओं का आयोजन

Jammu: सांबा में BSF हेड कांस्टेबल का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला

17 Mar 2026
विज्ञापन

Jammu Kashmir: बांदीपोरा में भाजपा का अहम बैठक, आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों पर चर्चा

Jammu: पुरमंडल के ग्रामीणों का राशन वितरण पर रोष, 14 किलोमीटर पैदल सफर करना पड़ता है

विज्ञापन

Jammu: डीसी किश्तवाड़ ने हिमपात में फंसे 150 से अधिक यात्रियों को सिन्थन टॉप से सुरक्षित निकाला

17 Mar 2026

Video: अटल टनल के साउथ पोर्टल में बर्फबारी से फंसे वाहनों को मनाली की ओर किया रवाना

17 Mar 2026

दीवानी कचहरी परिसर के गेट पर सुरक्षा हुई और सख्त

17 Mar 2026

जिला अस्पताल में उमड़ी मरीजों की भीड़

17 Mar 2026

बस स्टेशन के पास नाला में मिला युवक का शव, मचा हड़कंप

17 Mar 2026

हाईवे पर पलटा ट्रेलर, एक लेन में बंद रहा आवागमन

17 Mar 2026

सीओ ने पुलिस बल के साथ की पैदल गश्त, व्यापारियों से किया संवाद

17 Mar 2026

इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल का हर स्तर पर होगा विरोध

17 Mar 2026

देवरिया में ब्लड नाबालिग का ब्लड निकालने में प्राथमिकी दर्ज

17 Mar 2026

युवक की हत्या के मामले में एसपी कार्यालय पर ग्रामीणों का विरोध

17 Mar 2026

अवैध असलहे और कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार

17 Mar 2026

Sirmour: धौलाकुआं में किसानों को उन्नत कृषि विधियों से खेती करने की दी जानकारी

17 Mar 2026

मैरेज हाउस के पास की गई थी फायरिंग, पुलिस न आरोपी को किया गिरफ्तार

17 Mar 2026

युवक की हत्या में पांच पर केस, एएसपी बोले, मामले की हो रही जांच

17 Mar 2026

नारनौल: भाजपा जिला अध्यक्ष का एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर करवाया गया हवन

VIDEO: लखनऊ ने जीता महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच

17 Mar 2026

VIDEO: रामनगरी अयोध्या में एक बार फिर आध्यात्मिक और सांस्कृतिक आयोजन की तैयारियां तेज

17 Mar 2026

VIDEO: कैरियर गाइडेंस मेले में डीएम ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

17 Mar 2026

VIDEO: अयोध्या में एटीएम फ्रॉड गैंग का पर्दाफाश, बिहार के तीन शातिर गिरफ्तार

17 Mar 2026

Mandi: एबीवीपी ने किया मांगों को लेकर किया कुलपति का घेराव

17 Mar 2026

अलीगढ़ सांसद के विवादित बयान पर पूर्व सांसद व सपा नेता चौधरी बिजेंद्र सिंह बोले यह

17 Mar 2026

जींद: दर्जी ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या

17 Mar 2026

छर्रा के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं का आगरा के इंस्टिट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में शैक्षिक भ्रमण

17 Mar 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed