{"_id":"69b9373c26b5a4aea203d74f","slug":"video-video-ayathhaya-ma-etaema-farada-gaga-ka-parathafasha-bhara-ka-tana-shatara-garafatara-2026-03-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: अयोध्या में एटीएम फ्रॉड गैंग का पर्दाफाश, बिहार के तीन शातिर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: अयोध्या में एटीएम फ्रॉड गैंग का पर्दाफाश, बिहार के तीन शातिर गिरफ्तार
अयोध्या में राम मंदिर बनने के बाद जहां एक ओर श्रद्धालुओं की संख्या तेजी से बढ़ी है, वहीं दूसरी ओर अपराधियों की नजर भी अब इस पवित्र नगरी पर पड़ने लगी है। ताजा मामला थाना पूराकलंदर क्षेत्र का है, जहां पुलिस ने एटीएम फ्रॉड करने वाले बिहार के तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार आरोपी खासतौर पर बुजुर्ग और भोले-भाले लोगों को निशाना बनाते थे।
ये लोग एटीएम बूथ के बाहर या अंदर मदद के बहाने उनका कार्ड बदल देते थे और फर्जी एटीएम थमा देते थे। इसके बाद असली कार्ड से शॉपिंग करते या पैसे निकाल लेते थे।पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब दो लाख रुपये नगद, कई फर्जी एटीएम कार्ड, ठगी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण और एक स्विफ्ट कार बरामद की है।
इस मामले में पहले से ही दो मुकदमे दर्ज थे, जिनका अब खुलासा हो गया है।एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में कबूल किया है कि अयोध्या में बढ़ती भीड़ और एटीएम से अधिक लेनदेन को देखते हुए उन्होंने इस शहर को अपना निशाना बनाया था। पुलिस अब आगे की कार्रवाई में जुटी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।