{"_id":"6a75c84a07b973e5710ad228","slug":"video-ayathhaya-ka-baarasa-tarana-ma-efaelena-eva-enasaaarata-aathharata-paca-thavasaya-parashakashhanae-shanpr-2026-08-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या के बीआरसी तारुन में एफएलएन एवं एनसीआरटी आधारित पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या के बीआरसी तारुन में एफएलएन एवं एनसीआरटी आधारित पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
अयोध्या में बेसिक शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण बनाने के उद्देश्य से विकास खंड तारुन के बीआरसी केंद्र पर शुक्रवार को एफएलएन एवं एनसीआरटी पाठ्यपुस्तकों पर आधारित पांच दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ।
कार्यक्रम का उद्घाटन खंड शिक्षा अधिकारी यशवंत कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि नई एनसीआरटी पाठ्यपुस्तकों और एफएलएन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों की बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक क्षमता को मजबूत किया जाएगा, जिससे "निपुण भारत" के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके।
प्रशिक्षण में एआरपी शिव नारायण मौर्य, जयंत सिंह, दीपक पांडेय, संतोष पांडेय, रजनीश सिंह तथा रूम टू रीड की समन्वयक मोनिका सिंह द्वारा सत्रों का संचालन किया जा रहा है।
प्रशिक्षण के दौरान कक्षा 4 एवं 5 की भाषा, गणित एवं अंग्रेजी की नई पाठ्यपुस्तकों के साथ-साथ शिक्षण सामग्री, प्रिंट-रिच मटेरियल, शिक्षक संदर्शिका एवं कार्यपुस्तिका के प्रभावी उपयोग पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इसका उद्देश्य कक्षा-कक्ष में रोचक शिक्षण के जरिए बच्चों के सीखने के स्तर में सुधार लाना है।इस अवसर पर खंड के विभिन्न विद्यालयों से आए शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।