{"_id":"6a75c71378cd5ecd430d691e","slug":"video-bhagavana-rama-ka-patara-kasha-sa-jaugdha-ha-ayathhaya-ka-nagashavaranatha-mathara-ka-itahasa-2026-08-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"भगवान राम के पुत्र कुश से जुड़ा है अयोध्या के नागेश्वरनाथ मंदिर का इतिहास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान राम के पुत्र कुश से जुड़ा है अयोध्या के नागेश्वरनाथ मंदिर का इतिहास
अयोध्या में राम की पैड़ी के निकट स्थित प्राचीन नागेश्वरनाथ मंदिर अयोध्या के प्रमुख शिवालयों में गिना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इसकी स्थापना भगवान श्रीराम के पुत्र कुश ने कराई थी। पौराणिक कथा के अनुसार, सरयू में स्नान के दौरान कुश का कड़ा नदी में गिर गया, जिसे नागराज कुमुद ने अपनी पुत्री को दे दिया। कड़ा वापस न मिलने पर कुश ने नागवंश के विनाश का संकल्प लिया। तब भगवान शिव प्रकट होकर दोनों के बीच विवाद समाप्त कराया। बाद में नागराज कुमुद की पुत्री का विवाह कुश से हुआ। कुश के आग्रह पर भगवान शिव उसी स्थान पर विराजमान हुए, जहां बाद में नागेश्वरनाथ मंदिर का निर्माण कराया गया। आज यह मंदिर श्रद्धालुओं की गहरी आस्था का प्रमुख केंद्र है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।