{"_id":"69e3104bac71a03ad300f07d","slug":"massive-protest-by-employees-outside-major-private-company-over-salary-hike-demand-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान में बड़ी निजी कंपनी के बाहर कर्मचारियों का बड़ा प्रदर्शन, वेतन बढ़ोतरी की मांग; भारी पुलिस बल तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान में बड़ी निजी कंपनी के बाहर कर्मचारियों का बड़ा प्रदर्शन, वेतन बढ़ोतरी की मांग; भारी पुलिस बल तैनात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली-बहरोड़
Published by: कोटपुतली ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 10:32 AM IST
विज्ञापन
सार
नीमराना के जापानी जोन में निडेक कंपनी के कर्मचारियों ने वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर कंपनी गेट पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। प्रशासन दोनों पक्षों के बीच वार्ता के जरिए समाधान निकालने की कोशिश कर रहा है, लेकिन फिलहाल बातचीत बेनतीजा रही है।
निडेक कंपनी के बाहर कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन
- फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
विस्तार
नीमराना के जापानी जोन औद्योगिक क्षेत्र में स्थित निडेक कंपनी के कर्मचारियों ने वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर कंपनी गेट पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। कर्मचारियों का आरोप है कि प्रबंधन लंबे समय से उनकी मांगों को अनदेखा कर रहा है, जिससे उनमें नाराजगी बढ़ती जा रही है।
कंपनी गेट पर जुटे कर्मचारी
प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की। कर्मचारियों का कहना है कि बढ़ती महंगाई के बीच वेतन में वृद्धि नहीं होने से उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात
स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन ने मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है, ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे और किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। प्रशासनिक अधिकारी भी घटनास्थल पर मौजूद हैं और दोनों पक्षों के बीच बातचीत के जरिए समाधान निकालने का प्रयास किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें- भिवाड़ी में वेतन वृद्धि की मांग पर श्रमिकों का बड़ा आंदोलन, कई कंपनियों में काम ठप
प्रदर्शन जारी
अब तक प्रबंधन और कर्मचारियों के बीच हुई बातचीत किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। ऐसे में कर्मचारियों ने अपना धरना प्रदर्शन जारी रखने का निर्णय लिया है। प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और जल्द समाधान की उम्मीद जताई जा रही है।
Trending Videos