{"_id":"688dbd2972f6711e430e68c8","slug":"angry-with-the-love-marriage-the-girls-family-attacked-the-boys-brother-in-laws-house-cctv-footage-surfaced-nagaur-news-c-1-1-noi1346-3238909-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nagaur: लव मैरिज से नाराज परिजनों ने लड़के के जीजा के घर किया पथराव, लाठी लेकर पहुंची महिलाएं, सीसीटीवी तोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nagaur: लव मैरिज से नाराज परिजनों ने लड़के के जीजा के घर किया पथराव, लाठी लेकर पहुंची महिलाएं, सीसीटीवी तोड़े
Sat, 02 Aug 2025 02:30 PM IST
नागौर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
Published by: नागौर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 02:30 PM IST
सार
प्रेम विवाह से नाराज लड़की के परिजनों ने लड़के की बहन के घर जाकर तोड़फोड़ और पथराव किया। पीड़ित परिवार का कहना है कि हमलावर जान से मारने की नीयत से आए थे और झूठे केस में फंसाने के लिए महिलाओं को आगे करके हमला किया।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले के खींवसर थाना क्षेत्र के डेहरू गांव में प्रेम विवाह से नाराज लड़की के परिजनों ने लड़के के जीजा के घर पर हमला कर दिया। आरोप है कि महिलाओं ने लाठियों से लैस होकर घर में तोड़फोड़ की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित परिवार ने दरवाजा बंद कर खुद को कमरे में बंद करके जान बचाई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
विज्ञापन
पीड़ित मनोहर ने बताया कि उसके साले ने हाल ही में प्रेम विवाह किया था, जिससे नाराज लड़की के परिजन रविवार को उसके घर पहुंचे। आरोप है कि महिलाओं ने घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए और दुकान व मकान में तोड़फोड़ कर पथराव किया। पीड़ित ने खींवसर थाने में दी शिकायत में बताया कि हमलावर जान से मारने की नीयत से आए थे और झूठे केस में फंसाने के लिए महिलाओं को आगे करके हमला किया। उसने कहा कि साक्ष्य मिटाने के लिए कैमरे भी तोड़े गए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Bharatpur News: कंजौली गांव में महिला, युवक और बच्चे के शव मिलने से सनसनी; मौके से जहरीला पाउडर बरामद
विज्ञापन
घटना के दौरान पीड़ित परिवार ने घर के अंदर खुद को बंद कर लिया। ग्रामीणों के मौके पर पहुंचने पर हमलावर वहां से भाग निकले। पुलिस को दी गई शिकायत में लूटपाट, मारपीट और धमकी के आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।