Nagaur News: भेड़ गांव में खदान में डूबने से मासूम बालिका की मौत, पैर फिसलने से हुआ हादसा
Nagaur News: स्थानीय लोगों ने बताया कि बालिका खेलते-खेलते खदान के पास पहुंच गई और अचानक उसका पैर फिसल गया, जिससे वह खदान में गिर गई। खदान में पानी भरा होने के कारण वह अंदर ही डूब गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नागौर के खींवसर उपखंड के भेड़ गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जिसमें 8 वर्षीय मासूम सरोज कंवर पुत्री मांगूसिंग की खदान में डूबने से मौत हो गई। यह घटना भेड़ गांव की सरहद और खिचड़ो की ढाणी के पास घटी, जहां मासूम दोपहर में घर से बकरियां चराने के लिए निकली थी।
खेलते-खेलते पैर फिसला, खदान में डूबी बच्ची
स्थानीय लोगों के अनुसार, बालिका खेलते-खेलते खदान के पास पहुंच गई और अचानक उसका पैर फिसल गया, जिससे वह खदान में गिर गई। खदान में पानी भरा होने के कारण वह अंदर ही डूब गई। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मदद के लिए पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों तथा सिविल डिफेंस टीम की सहायता से बचाव का प्रयास किया गया।
यह भी पढ़ें- Sikar News: खाटूश्यामजी में महिलाओं के बीच हुई लाठी जंग, दौड़ा-दौड़ा कर पीटा; डर के मारे जड़ हुए श्रद्धालु
एसडीआरएफ टीम ने 30 फीट गहरी खदान में किया उतरकर प्रयास
घटना की गंभीरता को देखते हुए तुरंत एसडीआरएफ की टीम बुलाई गई। खदान लगभग 30 फीट गहरी थी, लेकिन 15 फीट की गहराई में पानी भरे होने के कारण बचाव कार्य चुनौतीपूर्ण हो गया। टीम ने पूरी सावधानी के साथ बालिका को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन मासूम की जान नहीं बचाई जा सकी।
शव मोर्चरी में रखवाया
पांचौड़ी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की और मासूम का शव कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया। गांव में मासूम की अचानक मौत से लोगों में शोक की लहर दौड़ गई।
यह भी पढ़ें- Dausa News: भीषण सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, नौ अन्य घायल; कार ने गाय को टक्कर मारकर कुचला था लोगों को
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.