सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Nagaur News ›   Rajasthan Agniveer Khemaram Kumawat Martyred in Assam Air Force Crash

Nagaur: देश के लिए कुर्बान हुआ राजस्थान का लाल! असम एयरफोर्स हादसे में खेमाराम शहीद, आज पहुंचेगा पार्थिव शरीर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर Published by: नागौर ब्यूरो Updated Mon, 15 Jun 2026 10:43 AM IST
विज्ञापन
सार

Nagaur: डीडवाना-कुचामन के अग्निवीर वायु सैनिक खेमाराम कुमावत असम के जोरहाट एयरबेस पर हुए एयरफोर्स विमान हादसे में शहीद हो गए। शहादत की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है और आज उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचने की संभावना है।

Rajasthan Agniveer Khemaram Kumawat Martyred in Assam Air Force Crash
अग्निवीर वायु सैनिक खेमाराम कुमावत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान के डीडवाना-कुचामन जिले के नावा उपखंड स्थित पांचोता गांव के अग्निवीर वायु सैनिक खेमाराम कुमावत असम के जोरहाट एयरबेस पर हुए एयरफोर्स विमान हादसे में शहीद हो गए। लैंडिंग के दौरान विमान में आग लगने से हुए हादसे में पांच जवानों की मौत हुई। शहादत की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है, जबकि आज पार्थिव शरीर गांव पहुंचने की संभावना है।



देश सेवा का सपना, मातृभूमि पर न्योछावर हुआ जीवन
डीडवाना। देश सेवा का सपना लेकर भारतीय वायुसेना में शामिल हुए नावा उपखंड के पांचोता गांव के वीर सपूत अग्निवीर खेमाराम कुमावत ने मातृभूमि की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दे दिया। असम के जोरहाट एयरबेस पर भारतीय वायुसेना के AN-32 विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से हुए भीषण हादसे में खेमाराम शहीद हो गए। उनके शहीद होने की खबर मिलते ही पूरे नावा क्षेत्र और पांचोता गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मां की आंखें नम, गांव को अपने वीर बेटे पर गर्व
महज साढ़े तीन वर्ष पहले भारतीय वायुसेना में अग्निवीर के रूप में भर्ती हुए खेमाराम अपने परिवार और गांव की उम्मीदों का केंद्र थे। शहादत की सूचना मिलते ही परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मां और बहन का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पिता और अन्य परिजन गहरे सदमे में हैं। गांव में हर आंख नम है, लेकिन अपने वीर बेटे के बलिदान पर गर्व भी साफ दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

 
कब और कैसे हुआ हादसा?
जानकारी के अनुसार भारतीय वायुसेना का AN-32 परिवहन विमान असम के जोरहाट एयरबेस पर लैंडिंग की प्रक्रिया में था। इसी दौरान विमान तकनीकी समस्या का शिकार हो गया और उसमें आग लग गई। आग लगने के बाद विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे विमान में सवार पांच जवानों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में नावा के अग्निवीर खेमाराम कुमावत भी शहीद हो गए। हादसे के बाद एयरफोर्स और सुरक्षा एजेंसियों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया तथा दुर्घटना के कारणों की जांच के आदेश दिए गए हैं।
 
आज पहुंचेगा पार्थिव शरीर

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार शहीद खेमाराम कुमावत का पार्थिव शरीर आज सुबह लगभग 10 बजे तक नावा पहुंचने की संभावना है। अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। पूरे क्षेत्र के लोग अपने वीर सपूत को अंतिम विदाई देने की तैयारी में जुटे हैं।

ये भी पढ़ें:  क्या पंचायत चुनाव टालने तैयारी हो गई? 31 जुलाई की डेडलाइन पर BJP नेता के बयान से क्यूं मचा बवाल

राजकीय सम्मान के साथ होगी अंतिम विदाई
शहादत की सूचना मिलते ही नावा तहसीलदार रामेश्वर गढ़वाल सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने शहीद के घर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया। प्रशासन ने राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू कर दी हैं। मोक्षधाम और अंतिम यात्रा मार्ग पर साफ-सफाई, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाएं युद्धस्तर पर कराई जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed