सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Nagaur News ›   Nagaur: Political row intensifies over fake seed case, Congress demands minister's removal before fair probe

Nagaur News: नकली बीज प्रकरण पर गरमाई सियासत, कांग्रेस बोली- पहले मंत्री हटाएं, फिर हो निष्पक्ष जांच

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर Published by: नागौर ब्यूरो Updated Sat, 13 Jun 2026 06:58 PM IST
विज्ञापन
सार

नकली बीज प्रकरण को लेकर कांग्रेस ने राज्य सरकार की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। नागौर कांग्रेस जिला अध्यक्ष हनुमान बांगड़ा ने जांच प्रक्रिया को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए संबंधित मंत्री को हटाकर निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

Nagaur: Political row intensifies over fake seed case, Congress demands minister's removal before fair probe
कांग्रेस जिला अध्यक्ष हनुमान बांगड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

नकली बीज प्रकरण को लेकर कांग्रेस ने राज्य सरकार और कृषि विभाग पर गंभीर सवाल उठाए हैं। शनिवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में नागौर कांग्रेस जिला अध्यक्ष हनुमान बांगड़ा ने कहा कि यदि सरकार वास्तव में निष्पक्ष जांच चाहती है तो सबसे पहले संबंधित मंत्री को पद से हटाया जाना चाहिए। उनके अनुसार तभी जांच की निष्पक्षता और विश्वसनीयता सुनिश्चित हो सकेगी।



बांगड़ा ने आरोप लगाया कि नकली बीज मामले में सरकार की कार्रवाई केवल दिखावे और खानापूर्ति तक सीमित रही है। उन्होंने दावा किया कि 20 फरवरी से प्रदेशभर में बड़े स्तर पर जांच अभियान चलाया गया। सरकार ने 11,938 स्थानों पर निरीक्षण और करीब 12 हजार प्रतिष्ठानों पर छापेमारी का दावा किया लेकिन इनमें से केवल 765 प्रतिष्ठानों में गड़बड़ियां पाई गईं और उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किए गए। उन्होंने कहा कि शेष 11,173 मामलों, यानी करीब 93.5 प्रतिशत मामलों में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिससे पूरे अभियान की गंभीरता पर सवाल खड़े होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rajasthan: फर्जी डिग्री केस में बांसवाड़ा विधायक जयकृष्ण पटेल पर SOG का शिकंजा, खुलासों से मचा सियासी तूफान
विज्ञापन


कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने बताया कि दूसरे चरण में 765 प्रतिष्ठानों से जवाब मांगा गया, लेकिन केवल 46 लाइसेंस रद्द और 169 लाइसेंस निलंबित किए गए। वहीं 550 मामलों को बिना किसी प्रभावी कार्रवाई के बंद कर दिया गया। उनका आरोप है कि इससे सरकार की मंशा पर संदेह पैदा होता है और कार्रवाई केवल औपचारिकता बनकर रह गई है।

बांगड़ा ने कहा कि तीसरे चरण में जिन 215 मामलों में आगे कार्रवाई की संभावना थी, उनमें केवल 107 एफआईआर दर्ज की गईं। वहीं चौथे चरण में कुल 113 आपराधिक मामले दर्ज हुए, लेकिन इनमें से सिर्फ 16 मामलों में ही पुलिस ने अदालत में चार्जशीट पेश की। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के शुरुआती दावों और वास्तविक कानूनी कार्रवाई के बीच बड़ा अंतर दिखाई देता है।

हनुमान बांगड़ा ने कहा कि नकली बीजों के कारण प्रदेश के किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। इसके बावजूद दोषियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से किसानों का भरोसा कमजोर हो रहा है। कांग्रेस ने मांग की है कि पूरे मामले की स्वतंत्र, निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच कराई जाए तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि प्रभावित किसानों को न्याय मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed