{"_id":"6a7b019b63e38be365041b7d","slug":"nagore-crime-accidental-gunshot-during-horseplay-hotel-owner-dies-accused-remanded-for-three-days-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nagore Crime: मजाक-मजाक में चली गोली, होटल मालिक ने तोड़ दिया दम; तीन दिन के रिमांड पर आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nagore Crime: मजाक-मजाक में चली गोली, होटल मालिक ने तोड़ दिया दम; तीन दिन के रिमांड पर आरोपी
Tue, 11 Aug 2026 04:33 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Tue, 11 Aug 2026 04:33 PM IST
सार
नागौर के खरनाल स्थित नीलकंठ होटल के संचालक रामदास की देशी कट्टे से चली गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी महिपाल गोदारा को गिरफ्तार कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच जारी है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नागौर जिले के खरनाल गांव के पास स्थित नीलकंठ होटल के संचालक की गोली लगने से हुई मौत के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी महिपाल बिश्नोई होटल पर देशी कट्टा दिखा रहा था। इसी दौरान अचानक फायर हो गया और गोली होटल संचालक रामदास उर्फ रामकुमार के सीने में जा लगी।
विज्ञापन
हंसी-मजाक के दौरान दब गया ट्रिगर
सदर थाने में होटल कर्मचारी रणजीत कुमार ने 7 अगस्त को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार महिपाल होटल पर खाना खाने के बाद चाय बनवा रहा था। इस दौरान उसकी होटल संचालक रामदास से हंसी-मजाक चल रही थी। महिपाल अपना देशी कट्टा दिखा रहा था, तभी अचानक ट्रिगर दब गया और गोली चल गई। गोली लगते ही रामदास जमीन पर गिर पड़ा। उसे इलाज के लिए जोधपुर ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में रामदास की मौत हो गई।
विज्ञापन
पढ़ें: बच्चा नहीं हुआ तो बहू को मौत के घाट उतार दिया! पति, सास और ससुर को कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद
विज्ञापन
तकनीकी जांच के बाद आरोपी दबोचा
पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, मोबाइल कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर), सीसीटीवी फुटेज और फील्ड इंटेलिजेंस के आधार पर रूट चार्ट तैयार किया। इसके बाद आरोपी महिपाल गोदारा को नागौर शहर से गिरफ्तार किया गया। आरोपी जोधपुर जिले के नांदिया प्रभावती गांव (गोदारों का बास) का निवासी है। पुलिस के अनुसार उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तीन मामले पहले से दर्ज हैं। सदर थानाधिकारी किताब चौधरी और डीएसटी प्रभारी सुरेश कस्वा की टीम आरोपी से पूछताछ कर घटना के विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है।