फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   mavli ST, vallabhnagar ST mahilaIn Udaipur, the Mayor's post is unreserved (open)

Rajasthan: उदयपुर में मेयर की सीट अनारक्षित, 6 निकायों में बदला आरक्षण; 4.72 लाख मतदाता करेंगे मतदान

Thu, 13 Aug 2026 06:31 PM IST
उदयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: उदयपुर ब्यूरो Updated Thu, 13 Aug 2026 06:31 PM IST
सार

Rajasthan News: राजस्थान नगर निकाय चुनाव 2026 के लिए उदयपुर जिले में मेयर और नगर पालिका अध्यक्ष पदों की आरक्षण लॉटरी हो गई है। उदयपुर नगर निगम का मेयर पद अनारक्षित ओपन रखा गया है।

विज्ञापन
mavli ST, vallabhnagar ST mahilaIn Udaipur, the Mayor's post is unreserved (open)
उदयपुर में मेयर का पद अनारक्षित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर उदयपुर जिले में मेयर और नगर पालिका चेयरमैन पदों के आरक्षण की तस्वीर साफ हो गई है। जयपुर में गुरुवार को निकाली गई आरक्षण लॉटरी में उदयपुर नगर निगम के मेयर का पद अनारक्षित ओपन रखा गया है। इसके साथ ही भींडर और सलूंबर नगर निकाय भी अनारक्षित ओपन के लिए आरक्षित हुए हैं।

विज्ञापन


इन निकायों में तय हुआ आरक्षण
नगर निकाय चुनाव में फतहनगर-सनवाड़ नगर पालिका अनारक्षित महिला, कानोड़ नगर पालिका OBC ओपन, मावली नगर पालिका ST ओपन और वल्लभनगर नगर पालिका ST महिला के लिए आरक्षित हुई है।
विज्ञापन


उदयपुर नगर निगम का पद अनारक्षित ओपन रखा गया है। भींडर और सलूंबर में भी पद अनारक्षित ओपन रहेगा। फतहनगर-सनवाड़ में पद अनारक्षित महिला के लिए आरक्षित किया गया है। कानोड़ में OBC ओपन, मावली में ST ओपन और वल्लभनगर में ST महिला के लिए पद आरक्षित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उदयपुर नगर निगम का मेयर पद अनारक्षित ओपन होने से किसी एक आरक्षित वर्ग तक दावेदारी सीमित नहीं रहेगी। सामान्य वर्ग के अलावा अन्य वर्गों के महिला और पुरुष भी चुनाव लड़ सकते हैं। आरक्षण की घोषणा के बाद राजनीतिक दलों में संभावित उम्मीदवारों को लेकर चर्चाएं तेज होने की संभावना है।

पिछले चुनाव में तस्वीर थी अलग
पिछले निकाय चुनाव में उदयपुर नगर निगम OBC पुरुष, फतहनगर-सनवाड़ ST, भींडर सामान्य महिला, कानोड़ ST महिला और सलूंबर सामान्य के लिए आरक्षित था। इस बार आरक्षण में बदलाव होने से कई राजनीतिक समीकरण बदल सकते हैं।

संभाग के 28 निकायों में आरक्षण
उदयपुर संभाग में कुल 28 नगर निकाय हैं। इनमें 1 निकाय SC, 4 ST, 5 OBC और 18 सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित हैं। ST की चार सीटों में एक महिला और OBC की पांच सीटों में दो महिला सीटें शामिल हैं। सामान्य वर्ग की 18 सीटों में 6 महिला सीटें हैं।

4.72 लाख से ज्यादा मतदाता, 175 वार्ड
उदयपुर नगर निगम में 4,15,672 मतदाता हैं। मावली में 8,118, वल्लभनगर में 8,277, भींडर में 13,739, फतहनगर-सनवाड़ में 17,473 और कानोड़ में 9,330 मतदाता हैं। इन निकायों में कुल 4,72,609 मतदाता बताए गए हैं।

जिले के इन छह निकायों और उदयपुर नगर निगम में कुल 175 वार्ड हैं। इनके लिए 516 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। उदयपुर नगर निगम में 80 वार्ड और 406 मतदान केंद्र हैं। मावली में 20, वल्लभनगर में 20, भींडर में 25, फतहनगर-सनवाड़ में 25 और कानोड़ में 20 वार्ड हैं।


यह भी पढ़ें:  रिकॉर्ड में 445 बच्चे, मौके पर मिले सिर्फ 35; मुरैना का आयशा इस्लामिया मदरसा सील; अब आगे क्या?

आरक्षण का मतलब भी समझिए
अनारक्षित ओपन में किसी भी वर्ग के महिला या पुरुष प्रत्याशी चुनाव लड़ सकते हैं। अनारक्षित महिला में किसी भी वर्ग की महिला, OBC ओपन में OBC वर्ग के महिला या पुरुष, ST ओपन में ST वर्ग के महिला या पुरुष और ST महिला में केवल ST वर्ग की महिला प्रत्याशी दावेदारी कर सकती है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed