Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   rajasthan high court fake order case vikram singh arrested congress mla son panchayat election surajgarh

राजस्थान: हाईकोर्ट का फर्जी आदेश बनाने वाला गिरफ्तार, कांग्रेस विधायक के बेटे को चुनाव लड़ाने के लिए रची साजिश

Tue, 17 Nov 2026 01:57 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरजगढ़ Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Tue, 17 Nov 2026 01:57 PM IST
सार

राजस्थान के सूरजगढ़ में हाईकोर्ट का कथित फर्जी आदेश तैयार कर कांग्रेस विधायक श्रवण कुमार के बेटे जयप्रकाश को पंचायत समिति चुनाव लड़ाने का रास्ता साफ करने के मामले में पुलिस ने 40 वर्षीय विक्रम सिंह को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
rajasthan high court fake order case vikram singh arrested congress mla son panchayat election surajgarh
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

राजस्थान हाईकोर्ट का कथित फर्जी आदेश तैयार कर पंचायत समिति का चुनाव लड़ने का रास्ता साफ करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कुलोठ खुर्द के तन रूपपुरा निवासी 40 वर्षीय विक्रम सिंह के रूप में हुई है। यह पूरा मामला कांग्रेस विधायक श्रवण कुमार के बेटे जयप्रकाश को पंचायत समिति चुनाव लड़ाने और मतदाता सूची में उनका नाम शामिल कराने से जुड़ा है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन का रिमांड हासिल किया है। अब उससे फर्जी आदेश तैयार करने में इस्तेमाल किए गए साधनों और इस मामले में शामिल अन्य लोगों के बारे में पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने को लेकर शुरू हुआ विवाद

पूरा विवाद सूरजगढ़ पंचायत समिति चुनाव के दौरान शुरू हुआ था। कांग्रेस विधायक श्रवण कुमार के बेटे जयप्रकाश पंचायत समिति के वार्ड सात से चुनाव लड़ना चाहते थे। उस समय उनका नाम सूरजगढ़ नगर पालिका के वार्ड 25 की मतदाता सूची में दर्ज था। पंचायत चुनाव में अपनी दावेदारी पेश करने के लिए उन्होंने जीणी ग्राम पंचायत की मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए आवेदन किया था। हालांकि, निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के कारण मतदाता सूची में उनका नाम शामिल नहीं हो सका।

विज्ञापन

इसके बाद जयप्रकाश ने 15 अक्टूबर को राजस्थान हाईकोर्ट में याचिका दायर की। हाईकोर्ट ने 16 अक्टूबर को पहली सुनवाई के दौरान उन्हें कोई अंतरिम राहत नहीं दी थी। साथ ही मामले की अगली सुनवाई के लिए 27 अक्टूबर की तारीख तय की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

व्हाट्सएप पर भेजा हाईकोर्ट का कथित आदेश

नामांकन प्रक्रिया के दौरान सूरजगढ़ के तत्कालीन उपखंड मजिस्ट्रेट एवं रिटर्निंग अधिकारी को व्हाट्सएप के जरिए हाईकोर्ट के एक आदेश की प्रति भेजी गई। इसमें जयप्रकाश का नाम मतदाता सूची में बहाल करने और निर्धारित शर्तें पूरी होने पर उनका नामांकन पत्र स्वीकार करने का निर्देश दिया गया था।

हालांकि, जब निर्वाचन आयोग ने इस आदेश की प्रमाणित प्रति मांगी तो संबंधित पक्ष उसे उपलब्ध नहीं करा सका। आदेश की प्रामाणिकता साबित नहीं होने पर रिटर्निंग अधिकारी ने जयप्रकाश का नामांकन पत्र खारिज कर दिया। इसके बाद निर्वाचन आयोग ने पूरे मामले की गहन जांच कराने का फैसला किया।

हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान खुला फर्जीवाड़ा

27 अक्टूबर को हाईकोर्ट में मामले की दोबारा सुनवाई हुई। इस दौरान राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से व्हाट्सएप पर मिले कथित फर्जी आदेश की प्रतियां और रिटर्निंग अधिकारी का पत्र अदालत में पेश किया गया।
हाईकोर्ट ने अपने आधिकारिक रिकॉर्ड से आदेश का मिलान किया तो पता चला कि 16 अक्टूबर को ऐसा कोई आदेश जारी ही नहीं किया गया था। इस गंभीर धोखाधड़ी को देखते हुए अदालत ने सख्त रुख अपनाया और मामले की विस्तृत जांच के निर्देश दिए।
हाईकोर्ट के आदेश के बाद 31 अक्टूबर को सूरजगढ़ के तत्कालीन निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं उपखंड मजिस्ट्रेट संदीप चौधरी ने सूरजगढ़ थाने में एफआईआर दर्ज कराई।

फर्जी दस्तावेज तैयार करने में अन्य लोगों की भूमिका की जांच

उपखंड मजिस्ट्रेट ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने चुनाव लड़ने का रास्ता साफ करने के लिए हाईकोर्ट के फर्जी दस्तावेज तैयार किए और धोखाधड़ी के जरिए चुनाव लड़ने का प्रयास किया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।


जांच के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने विक्रम सिंह को गिरफ्तार कर लिया। अदालत से आरोपी का दो दिन का रिमांड मिलने के बाद पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि फर्जी आदेश किस जगह तैयार किया गया था, इसे किसने बनाया था और इस पूरे आपराधिक षड्यंत्र में अन्य कौन-कौन लोग शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed