सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Jobs: Rajasthan Announces 3540 Teaching Associate Posts, Applications From May 5

Rajasthan Jobs: राजस्थान में टीचिंग एसोसिएट के 3540 पदों पर भर्ती, 5 मई से शुरू होंगे आवेदन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Mon, 04 May 2026 04:15 PM IST
विज्ञापन
सार

Rajasthan Jobs: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने राजस्थान कॉलेज शिक्षा सोसायटी के तहत 3540 टीचिंग एसोसिएट पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। ऑनलाइन आवेदन 5 मई से 3 जून 2026 तक होंगे। भर्ती 32 विषयों के लिए निकाली गई है और आवेदन एसएसओ पोर्टल के जरिए होंगे।

Rajasthan Jobs: Rajasthan Announces 3540 Teaching Associate Posts, Applications From May 5
Jobs - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने राजस्थान कॉलेज शिक्षा सोसायटी (Raj-CES) के तहत टीचिंग एसोसिएट भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के जरिए राज्यभर में कुल 3540 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। भर्ती प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन 5 मई 2026 से शुरू होंगे, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 3 जून 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी एसएसओ (SSO) पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। यह भर्ती हिंदी, अंग्रेजी, इतिहास, भूगोल, राजनीति विज्ञान सहित कुल 32 विषयों के लिए निकाली गई है। ऐसे में विभिन्न विषयों के अभ्यर्थियों को आवेदन का मौका मिलेगा।

Trending Videos
ऑनलाइन आवेदन के दौरान ये दस्तावेज जरूरी

उम्मीदवारों को आवेदन करते समय शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, फोटो और अन्य आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे। आवेदन शुल्क श्रेणीवार तय किया गया है, जिसका भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
शुरुआत में 5 साल का कार्यकाल

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार टीचिंग एसोसिएट की नियुक्ति प्रारंभिक रूप से 5 साल के लिए की जाएगी। इसके बाद कार्य प्रदर्शन के आधार पर अधिकतम 3 साल तक कार्यकाल बढ़ाया जा सकेगा। यह भर्ती राज्य में उच्च शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। साथ ही युवाओं के लिए सरकारी क्षेत्र में रोजगार का बड़ा अवसर भी लेकर आई है। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed