{"_id":"65aa59ffeeca9946c60719d7","slug":"rajasthan-news-thieves-spread-terror-by-breaking-locks-at-5-places-kept-stealing-throughout-the-night-2024-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: पांच जगहों के ताले तोड़कर चोरों ने मचाया आतंक, रातभर करते रहे चोरियां, सवालों के घेरे में पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: पांच जगहों के ताले तोड़कर चोरों ने मचाया आतंक, रातभर करते रहे चोरियां, सवालों के घेरे में पुलिस
Fri, 19 Jan 2024 04:46 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Fri, 19 Jan 2024 04:46 PM IST
सार
Dausa: प्रदेश में चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। बीती रात दौसा में चोर रात 9 से तड़के 5:15 बजे तक पांच अलग-अलग जगहों पर चोरी करते रहे शहर और पुलिस तथाकथित रात्रिकालीन गश्त करती रही। सबसे बड़ी बात तो यह कि सीसीटीवी फुटेज में स्पष्ट तौर चोरों के दिखाई देने के बाद भी पुलिस अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले में इन दिनों चोरों का आतंक चरम पर है और दौसा पुलिस चोरी की इन बढ़ती वारदातों को रोकने में नाकाम साबित हो रही है। चोरी की बढ़ती वारदातों से स्थानीय लोगों सहित व्यापारियों में भी आक्रोश है। बीती रात चोरों शहर में पांच अलग-अलग जगहों पर चोरी की और फरार हो गए। सीसीटीवी कैमरे में कैद फुटेज के आधार पर पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार चोर दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए थे। चोरों ने नया कटला स्थित कृष्ण वस्त्र भंडार का शटर तोड़कर 1500 रुपये चुरा लिए। दुकानदार ओमप्रकाश रावत ने बताया सुबह 6:00 बजे दुकान का शटर टूटा होने की सूचना मिलने पर चोरी की सूचना मिली कोतवाली पुलिस पर मौके पहुंची।
विज्ञापन
दूसरी चोरी की वारदात में मानगंज में मूलचंद मुरलीधर एंड कंपनी में दुकान का ताला तोड़कर 25 हजार रुपये चुराकर ले गए। दुकानदार देवेंद्र कुमार जैन ने बताया रात 9:15 बजे के करीब चार चोर दो मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे। चोरी की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
विज्ञापन
तीसरी वारदात पुराने शहर में पंसारेट बाजार में हैप्पी किराने की दुकान का शटर तोड़कर हुई जहां चोर दुकान का शटर तोड़कर नौ हजार रुपये नगद और अन्य सामान लेकर फरार हो गए। चौथी चोरी की वारदात में चोरों ने पंसारेट बाजार में ही रामस्वरूप स्टोर का शटर तोड़ने का प्रयास किया लेकिन चोरी करने में असफल रहे।
बीती रात जिले में एक साथ हुई पांच चोरी की घटनाओं से लगता है कि जैसे चोर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हों, लेकिन इस सारे मामले में मजे की बात यह है कि रात 9 बजे से चोरी का सिलसिला शुरू होकर सुबह 5:15 बजे तक चला लेकिन रात्रि गश्त करने वाली पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। अब तो देखने वाली बात होगी कि इन चोरियों का खुलासा पुलिस कब तक कर पाती है।