फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   rajasthan sukhadia university student union elections clash abvp nsui activists fight demand controversy

Udaipur: सुखाड़िया विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव की मांग पर टकराव, ABVP और NSUI के कार्यकर्ता आपस में भिड़े

Thu, 06 Aug 2026 04:05 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 06 Aug 2026 04:05 PM IST
सार

Rajasthan: उदयपुर के मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर प्रदर्शन के दौरान एबीवीपी और एनएसयूआई कार्यकर्ता भिड़ गए। धक्का-मुक्की के बाद पुलिस ने हालात संभाले। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
rajasthan sukhadia university student union elections clash abvp nsui activists fight demand controversy
एबीवीपी और एनएसयूआई का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उदयपुर के मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर हुए प्रदर्शन के दौरान एबीवीपी और एनएसयूआई कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। आर्ट्स कॉलेज के मुख्य गेट से शुरू हुआ विवाद कुलपति कार्यालय तक पहुंच गया। दोनों संगठनों के बीच धक्का-मुक्की और गुत्थम-गुत्था की नौबत आ गई, जिसके बाद पुलिस को मौके पर पहुंचकर स्थिति संभालनी पड़ी। बाद में दोनों छात्र संगठनों ने कुलपति को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन

उदयपुर के मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में गुरुवार दोपहर छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर एबीवीपी और एनएसयूआई के कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान आर्ट्स कॉलेज के मुख्य गेट को बंद किए जाने के मुद्दे पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और कार्यकर्ता आपस में धक्का-मुक्की तथा गुत्थम-गुत्था पर उतर आए।

विज्ञापन


पढे़ं:  दिल्ली में सीएम भजनलाल शर्मा की अमित शाह से मुलाकात, मानसून सत्र से पहले रणनीति पर मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद प्रदर्शनकारी कुलपति कार्यालय पहुंचे, जहां कथित तौर पर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं द्वारा झंडा हटाने की बात को लेकर एक बार फिर दोनों संगठनों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। माहौल तनावपूर्ण होने पर सूचना मिलते ही प्रतापनगर थानाधिकारी अजय सिंह राव और हिरणमगरी थानाधिकारी रवीन्द्र चारण पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग कर समझाइश दी और स्थिति पर काबू पा लिया। समय रहते पुलिस के हस्तक्षेप से बड़ा विवाद टल गया।

मामला शांत होने के बाद एबीवीपी और एनएसयूआई के प्रतिनिधिमंडलों ने विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर कैलाश डागा से मुलाकात कर उच्च शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में छात्रसंघ चुनाव जल्द बहाल करने, विश्वविद्यालयों में रिक्त पदों पर नियुक्तियां करने, समान अकादमिक कैलेंडर लागू करने, समय पर परीक्षा परिणाम जारी करने, महाविद्यालयों में स्थायी शिक्षकों की नियुक्ति तथा जर्जर भवनों और शौचालयों की मरम्मत कराने जैसी प्रमुख मांगें उठाई गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed