सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   rajasthan bhiwadi chemical factory fire workers death industrial accident news

Rajasthan News: भिवाड़ी में केमिकल फैक्टरी में भयंकर आग, सात मजदूर जिंदा जले; फैक्टरी में मची चीख-पुकार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवाड़ी Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Mon, 16 Feb 2026 01:58 PM IST
विज्ञापन
सार

खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में एक केमिकल फैक्टरी में सोमवार सुबह भीषण आग लग गई। आग कुछ ही मिनटों में पूरी इकाई में फैल गई, जिससे अंदर काम कर रहे कई श्रमिक इसकी चपेट में आ गए।

rajasthan bhiwadi chemical factory fire workers death industrial accident news
कई श्रमिकों की दर्दनाक मौत से दहला औद्योगिक क्षेत्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान के भिवाड़ी स्थित खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार सुबह भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक एक निजी औद्योगिक इकाई में लगी आग में करीब सात श्रमिकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कुछ अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक और दहशत का माहौल है।
Trending Videos


नहीं मिला बाहर आने का मौका

मिली जानकारी के अनुसार खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र के प्लॉट जी-1-118 बी में सोमवार सुबह अचानक आग भड़क उठी। सुबह 9 बजकर 22 मिनट पर पुलिस कंट्रोल रूम से रीको फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। बताया जा रहा है कि आग ने कुछ ही मिनटों में भयानक रूप ले लिया और पूरी  फैक्टरी को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी तेज थी कि अंदर काम कर रहे श्रमिकों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार आग में झुलसकर करीब छह श्रमिकों की मौके पर ही मौत हो गई। राहत और बचाव टीम को अंदर से जो शव मिले, वे बुरी तरह जले हुए थे। कुछ शव इतने अधिक झुलस चुके थे कि उनकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है। मृतकों की पहचान करने की कोशिश जारी है।

मौके पर पहुंची  दमकल विभाग की कई गाड़ियां

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन के अधिकारी, दमकल विभाग की कई गाड़ियां, बचाव दल और मेडिकल टीमें मौके पर पहुंच गईं। पूरे क्षेत्र को घेर लिया गया और आग पर काबू पाने के साथ अंदर फंसे लोगों को निकालने का अभियान चलाया गया। अधिकारियों के अनुसार दो लोग अंदर फंसे होने की आशंका है। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

ये भी पढ़ें- Mahashivratri 2026: इस शिव मंदिर पर टूटा था ब्रह्या व विष्णु का अंहकार, 525 शिवलिंगों की अनोखी श्रृंखला


नहीं पता चल सकता है कारण 

आग लगने के कारणों का अभी तक साफ पता नहीं चल पाया है। शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट या ज्वलनशील पदार्थों की वजह से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन ने मामले की मजिस्ट्रेट जांच के संकेत दिए हैं। साथ ही  फैक्टरी के सुरक्षा इंतजामों की भी जांच की जाएगी। इस दर्दनाक हादसे के बाद औद्योगिक क्षेत्र में कामकाज प्रभावित हुआ है। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को हर संभव मदद देने का भरोसा दिलाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed