{"_id":"6992d168a523e830330524f8","slug":"bhiwadi-khushkheda-industrial-factory-fire-many-workers-dead-alwar-rajasthan-news-2026-02-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bhiwadi: तीन धमाके, आग की लपटें और मौत का सन्नाटा; फैक्टरी हादसे में आठ मजदूरों की जिंदगी एक पल में राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwadi: तीन धमाके, आग की लपटें और मौत का सन्नाटा; फैक्टरी हादसे में आठ मजदूरों की जिंदगी एक पल में राख
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Mon, 16 Feb 2026 01:57 PM IST
विज्ञापन
सार
अलवर जिले के भिवाड़ी खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में एक बंद फैक्टरी में तेज धमाके के बाद आग लग गई। आग में आठ मजदूर जिंदा जल गए और कई घायल हुए। घटनास्थल पर दमकल की आधा दर्जन गाड़ियां पहुंचीं और घंटों की मेहनत के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया।
भिवाड़ी खुशखेड़ा में आठ मजदूरों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
अलवर जिले के भिवाड़ी खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार सुबह एक फैक्टरी में तेज धमाके के बाद भीषण आग लग गई। आग ने फैक्ट्री परिसर को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया। घटना में आठ लोग जिंदा जल गए, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही आसपास की फैक्ट्रियों में काम कर रहे मजदूर और कर्मचारी बाहर निकल आए। पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।
Trending Videos
फैक्टरी में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
फैक्टरी में बंद होने के बावजूद भारी नुकसान
दमकल इंचार्ज राजू खान ने बताया कि यह हादसा औद्योगिक क्षेत्र के प्लॉट नंबर G-1, 118 में हुई। शुरुआती जांच में पता चला कि यह फैक्टरी कई महीनों से बंद थी, लेकिन आग लगने के समय परिसर में बड़ी मात्रा में गत्ते का स्टॉक रखा हुआ था। सुबह करीब 10 बजे अचानक फैक्टरी के अंदर धुआं उठता दिखाई दिया और कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगने के दौरान 3-4 बार जोरदार धमाके हुए, जिससे आसपास के लोग दहशत में आ गए। धमाके की आवाज काफी दूर तक सुनी गई। प्राथमिक अंदेशा है कि फैक्ट्री में रखे गैस सिलेंडर फटने से यह तेज धमाके हुए।

आग बुझाते हुए दमकल कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
दमकल और प्रशासन की कार्रवाई
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की करीब आधा दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग बुझाने के लिए दमकल कर्मियों को कड़ी मेहनत करनी पड़ी, क्योंकि फैक्टरी में रखा गत्ता तेजी से जल रहा था। आग पर काबू पाने के लिए घंटों मशक्कत करनी पड़ी। एहतियात के तौर पर आसपास की अन्य फैक्ट्रियों को खाली कराया गया और बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद कर दी गई। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। शुरुआती अनुमान के अनुसार लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।

मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
राहत और बचाव कार्य
भिवाड़ी, तिजारा, धारूहेड़ा, रेवाड़ी सहित कई जगहों से दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं। प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जिला प्रशासन को राहत और बचाव कार्य के लिए निर्देशित किया। वन और पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा विधानसभा जयपुर से मौके के लिए रवाना हुए और जिला प्रशासन से पल-पल की जानकारी ले रहे हैं।

नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री
- फोटो : ANI
PM मोदी और मुख्यमंत्री ने जताया शोक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “भिवाड़ी, राजस्थान में आग की यह घटना दुखद है। मेरी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजन खोए हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ।” मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा, “खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूँ। ॐ शांति।” पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, “भिवाड़ी (खैरथल-तिजारा) में केमिकल फैक्टरी में भीषण आग लगने से 7 व्यक्तियों की मृत्यु अत्यंत दुखद है। प्रभु दिवंगत आत्माओं को स्थान दें और घायलों को शीघ्र स्वस्थ करें।”

मौके पर मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
जांच जारी
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आग शॉर्ट सर्किट, धमाके या किसी अन्य कारण से लगी। प्रशासन ने औद्योगिक क्षेत्र की अन्य इकाइयों को सुरक्षा मानकों की समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।