सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajsamand News: Uncontrolled bus full of passengers falls into Banas river

Rajsamand News: बनास नदी में गिरी यात्रियों से भरी अनियंत्रित बस, 15 घायल, 2 की हालत गंभीर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद Published by: राजसमंद ब्यूरो Updated Fri, 21 Nov 2025 05:04 PM IST
विज्ञापन
सार

मोलेला पुलिया से यात्रियों से भरी बस बनास नदी में गिरी। 15 यात्री घायल हुए, यात्रियों से भरी बस बनास नदी मे गिरी, मोलेला से खमनोर जाते समय बेकाबू होकर बस नदी में गिरी स्थानीय ग्रामीणों ने यात्रियों को निकाला बाहर।

Rajsamand News: Uncontrolled bus full of passengers falls into Banas river
यात्रियों से भरी बस बनास नदी मे गिरी, 15 यात्री घायल
विज्ञापन

विस्तार

राजसमंद के खमनोर क्षेत्र यात्रियों से भरी बस बेकाबू होकर बनास नदी में गिर गई जिसमें करीब 15 यात्रियों को चोटे आई हैं। गनीमत यह रही कि नदी में पानी का बहाव कम था जिससे बड़ा हादसा टल गया। 
Trending Videos


घटना खमनोर थाना सर्कल के मोलला पुलिया की है जहां आज सुबह करीब 11 बजे सवारियों को लकर बस मोलेला से खमनोर के लिए रवाना हुई जिसके बाद मोलेला पुलिया क्रॉस करते समय अचानक बस बनास नदी में गिर गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद आसपास के ग्रामिणों ने नदी में उतर कर सवारियों को जेसे तैसे बाहर निकाल कर 15 यात्रियों के चोटे आने पर खमनोर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया गया जहां 2 यात्रियों की हालत गंभीर है। इसके अलावा शेष यात्रियों का इलाज जारी है। बस में 25 से 30 यात्री बैठे थे। 

यात्रियों से भरी बस बनास नदी मे गिरी, 15 यात्री घायल

जानकारी के अनुसार नाथद्वारा से मचिंद रूट पर चलने वाली प्राइवेट बस वाया खमनोर होकर मचिंद जा रही थी। प्रथम दृष्ट्या बस का ऐक्सल टूटने से हादसे की आशंका जताई गई। वही घटना की जानकारी मिलने पर खमनोर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई ओर मौका मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed