सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Rajasthan ›   Attempted Theft Foiled in Rajsamand; Villagers Catch and Beat 3 Suspects, Then Hand Them Over to Police

मोबाइल पर देखकर रोक दी चोरी: घर का ताला तोड़ रहे थे तीन चोर, ग्रामीणों ने पीटा; जयपुर-जोधपुर से क्या कनेक्शन?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद Published by: राजसमंद ब्यूरो Updated Fri, 24 Apr 2026 08:28 PM IST
विज्ञापन
सार

Rajsamand News: राजसमंद के राज्यावास गांव में सूने मकान में घुसे तीन संदिग्धों को सीसीटीवी से जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने पकड़ लिया। बाद में कांकरोली पुलिस ने हिरासत में लिया। आरोपी दो जयपुर और एक जोधपुर निवासी बताए गए।

Attempted Theft Foiled in Rajsamand; Villagers Catch and Beat 3 Suspects, Then Hand Them Over to Police
चोरी का प्रयास करते तीन बदमाश ग्रामीणों के हत्थे चढ़े - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजसमंद के राज्यावास गांव में एक सूने मकान में चोरी की कोशिश को मकान मालिक और ग्रामीणों की सतर्कता ने नाकाम कर दिया। पेट्रोल पंप के पास स्थित मकान में देर रात तीन लोग चोरी की नीयत से घुस गए, लेकिन समय रहते सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया।

Trending Videos

 
सामाजिक कार्यक्रम में गया था परिवार
जानकारी के अनुसार, मकान मालिक का परिवार किसी सामाजिक कार्यक्रम में बाहर गया हुआ था। इसी दौरान मकान खाली होने का फायदा उठाकर तीनों संदिग्ध घर में दाखिल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
रात करीब 12 बजे परिजनों ने मोबाइल पर लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिए घर की स्थिति देखी। इस दौरान तीनों लोग ताले तोड़ते हुए नजर आए। स्थिति देखते ही परिजनों ने तुरंत आसपास के लोगों को सूचना दी।
 
ग्रामीणों ने की घेराबंदी
सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और मकान को चारों ओर से घेर लिया। इसके बाद तलाशी के दौरान तीनों संदिग्ध मकान के अंदर छिपे मिले, जिन्हें ग्रामीणों ने पकड़ लिया।

पढ़ें- अलवर-दिल्ली दुष्कर्म हत्याकांड: 'राहुल रात को घर में घुस आया, मेरे साथ किया बहुत बुरा काम'; पीड़िता का आरोप
 
घटना की जानकारी फैलते ही मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। बाद में सूचना मिलने पर कांकरोली पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
 
जयपुर और जोधपुर के बताए जा रहे आरोपी
सीआई सरोज बैरवा के अनुसार, पकड़े गए आरोपियों में दो जयपुर और एक जोधपुर का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड खंगालने के साथ पूरे मामले की जांच कर रही है।
 
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों का किसी अन्य वारदात से संबंध है या नहीं। साथ ही क्षेत्र में पूर्व की घटनाओं से भी इनका संबंध जांचा जा रहा है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed