Rajasthan: राजसमंद में महिला का शव तालाब से बरामद, आरोपी हिरासत में; पूछताछ जारी
राजसमंद में लापता महिला का शव भीम क्षेत्र के तालाब से बरामद हुआ। कथित प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ में हत्या का खुलासा हुआ। महिला का नाबालिग बेटा भी लापता है, जिसकी तलाश पास के जंगल में जारी है।
विस्तार
राजस्थान के राजसमंद जिले में पिछले सप्ताह लापता हुई एक महिला का शव गुरुवार को एक तालाब से बरामद किया गया। पुलिस उसके नाबालिग बेटे की तलाश पास के वन क्षेत्र में कर रही है। पुलिस ने बुधवार को उस आरोपी व्यक्ति को हिरासत में लिया, जिसके साथ महिला के कथित अवैध संबंध बताए जा रहे हैं। महिला 11 फरवरी को अपने बेटे और कुछ कीमती सामान के साथ घर से निकली थी, जिसके बाद परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पढे़ं: नीमराणा में सुरक्षा बैठक के बीच बड़ा खुलासा, पाकिस्तानी हैडलर से संपर्क का इनपुट आया सामने
पूछताछ के दौरान आरोपी ने कथित रूप से महिला और उसके बेटे की हत्या करने की बात कबूल की। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने भीम क्षेत्र के एक तालाब से महिला का शव बरामद किया। बेटे की तलाश वन क्षेत्र में जारी है। भीम सर्किल अधिकारी राकेश वर्मा ने बताया कि आरोपी से आगे भी पूछताछ की जा रही है।