Rajsamand News: श्रीनाथजी में पाटोत्सव से शुरू हुई रसिया की धूम, अबीर-गुलाल से भक्तों पर किया छिड़काव
पुष्टिमार्गीय परंपराओं के अनुरूप फाल्गुन सप्तमी पर श्रीनाथजी की हवेली में पाटोत्सव श्रद्धा और उमंग के साथ आयोजित हुआ। श्रद्धालुओं ने रंग, रसिया और विशेष भोग सेवा के माध्यम से प्रभु के प्रति भक्ति अर्पित की।
विस्तार
श्रीजी प्रभु की हवेली में पाटोत्सव पुष्टिमार्गीय परंपराओं के अनुरूप उत्साहपूर्वक आयोजित हुआ। इस अवसर पर श्रीनाथजी एवं श्री नवनीत प्रियाजी का विशेष शृंगार किया गया। राजभोग सेवा के साथ विशेष भोग अर्पित किए गए। इस दौरान ठाकुरजी को गुलाल और अबीर से फाग खिलाई गई। मुखिया द्वारा श्रीजी प्रभु की दाढ़ी गुलाल से रंगी गई तथा गुलाल की पोटली से भक्तों पर छिड़काव किया गया।
पाटोत्सव के साथ ही हवेली में गुलाल और अबीर उड़ने का क्रम प्रारंभ हो गया। रसिया गायन की भी शुरुआत हुई, जिसमें ब्रजवासी बालकों ने सखा भाव से ढफ की थाप पर रसिया गाकर ठाकुरजी को रिझाया।
इस अवसर पर युवाचार्य गोस्वामी विशाल बावा ने पुष्टिसृष्टि को पाटोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पुष्टिमार्ग में पाटोत्सव का अर्थ केवल सिंहासन पर विराजना नहीं है, बल्कि यह एक विशेष, विलक्षण और अनुपम आध्यात्मिक प्रसंग है। निकुंज नायक श्रीनाथजी का पाटोत्सव समस्त वल्लभकुल में हर्ष, श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाता है।
ये भी पढ़ें: Nagaur: रियांबड़ी में खनन माफिया ने पुलिस टीम पर किया हमला, थानाप्रभारी से मारपीट, ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
उन्होंने बताया कि मान्यता के अनुसार, इसी दिन श्री गोवर्धनधरण प्रभु ने श्री गिरधरजी को आज्ञा दी 'मुझे अपने घर ले चलो।' उस समय प्रभुचरण यात्रा पर थे। श्रीनाथजी की आज्ञा का पालन करते हुए श्री गिरधरजी ने मथुरा स्थित अपने सतघरा गृह में प्रभु के आगमन की भव्य तैयारी की और फाल्गुन कृष्ण सप्तमी का दिन निश्चित किया। श्री गिरधरजी गिरिराजजी पर पधारे और केवल उनके साथ ही श्रीनाथजी नीचे पधारे। यह प्रसंग श्रीनाथजी के श्री गिरधरजी के प्रति अंतरंग एवं अपार प्रेम का प्रतीक माना जाता है।
बताया जाता है कि प्रभु ने श्री गिरधरजी से सर्वसमर्पण स्वीकार किया, जो बहू-बेटी के आभूषणों के रूप में अर्पित हुआ। इन्हीं आभूषणों से निर्मित रत्नजड़ित चौखटा आज भी विशेष उत्सवों और अवसरों पर प्रभु को अर्पित किया जाता है।

श्रीनाथजी मंदिर में पाट उत्सव के दौरान भक्तों का सैलाब । फोटो - अमर उजाला

श्रीनाथजी मंदिर में पाट उत्सव के दौरान भक्तों का सैलाब । फोटो - अमर उजाला

श्रीनाथजी मंदिर में पाट उत्सव के दौरान भक्तों का सैलाब । फोटो - अमर उजाला
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.