{"_id":"69894f6eb57e03cd1a07288d","slug":"kanta-dudi-becomes-captain-of-the-rajasthan-softball-team-nagaur-news-c-1-1-noi1346-3931667-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nagaur News: श्यामसर की बेटी ने लहराया राष्ट्रीय परचम, राजस्थान सॉफ्टबॉल टीम की कप्तान बनीं कांता डूडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nagaur News: श्यामसर की बेटी ने लहराया राष्ट्रीय परचम, राजस्थान सॉफ्टबॉल टीम की कप्तान बनीं कांता डूडी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
Published by: नागौर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 11:49 AM IST
विज्ञापन
सार
ग्रामीण परिवेश से निकलकर खेल के मैदान में बड़ी उपलब्धि हासिल करने वाली कांता डूडी आज श्यामसर ही नहीं, पूरे नागौर जिले के लिए गर्व का विषय बन गई हैं। अंडर-18 राजस्थान सॉफ्टबॉल टीम की कप्तान बनकर उन्होंने बेटियों के सपनों को नई उड़ान दी है।
कांता डूडी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
जिले के छोटे से गांव में इन दिनों गर्व और उत्साह की लहर दौड़ रही है। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय श्यामसर की होनहार छात्रा कांता डूडी ने न केवल क्षेत्र का नाम रोशन किया है, बल्कि पूरे प्रदेश की बेटियों के लिए एक मिसाल कायम की है। कांता को अंडर-18 वर्ग में राजस्थान सॉफ्टबॉल टीम की कप्तान बनने का गौरव प्राप्त हुआ है।
इस कार्यक्रम में उन्हें गर्मजोशी से सम्मानित किया गया। कांता इससे पहले भी राजस्थान टीम का हिस्सा रह चुकी हैं, लेकिन इस बार उन्हें कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई। सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता 30 जनवरी से 2 फरवरी तक महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित हुई, जहां कांता के नेतृत्व में राजस्थान टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और प्रदेश का मान बढ़ाया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य सिकंदर खान ने समारोह में छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा, सफलता का राज कठोर परिश्रम, अनुशासन और निरंतर प्रयास में छिपा है। कांता जैसी बेटियां हमें साबित करती हैं कि ग्रामीण क्षेत्रों से भी राष्ट्रीय स्तर पर नाम कमाया जा सकता है। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
ये भी पढ़ें: Alwar: हाईकोर्ट में नौकरी का झांसा देकर लाखों की ठगी, 25 हजार के इनामी पति-पत्नी गिरफ्तार
कार्यक्रम में मौजूद स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता मनफूल सियाग ने बेटियों की प्रगति पर गर्व जताते हुए कहा, आज बेटियां हर क्षेत्र में बेटों से आगे निकल रही हैं। जहां एक तरफ कुछ युवा नशे की गिरफ्त में जा रहे हैं, वहीं कांता जैसी बेटियां परिश्रम से जिले और राज्य का नाम रोशन कर रही हैं। पहले समाज बेटियों को सिर्फ घरेलू कामों तक सीमित समझता था, लेकिन अब वे खेल, शिक्षा और प्रशासन में देश का गौरव बढ़ा रही हैं।
कांता डूडी की इस उपलब्धि ने साबित कर दिया है कि ग्रामीण भारत की बेटियां भी अब राष्ट्रीय स्तर पर कमाल दिखा रही हैं। विद्यालय परिवार, ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और अन्य छात्राओं को भी प्रेरणा लेने का संदेश दिया।
कांता डूडी की सफलता न केवल श्यामसर गांव के लिए, बल्कि पूरे नागौर जिले और राजस्थान के लिए प्रेरणास्रोत बनी है। उनकी कप्तानी में राजस्थान टीम का यह प्रदर्शन युवा पीढ़ी को खेलों की ओर आकर्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन