सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Nagaur News ›   Mining mafia attacks police team in Riyambi Nagaur assaults station in charge seizes tractor trolley

Nagaur: रियांबड़ी में खनन माफिया ने पुलिस टीम पर किया हमला, थानाप्रभारी से मारपीट, ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर Published by: नागौर ब्यूरो Updated Sun, 08 Feb 2026 09:00 PM IST
विज्ञापन
सार

Nagaur: नागौर के रियांबड़ी क्षेत्र में अवैध बजरी खनन माफियाओं ने पुलिस टीम पर जानलेवा हमला किया। जसनगर थाना प्रभारी एसआई राजमल कुमावत घायल हुए। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया। 

Mining mafia attacks police team in Riyambi Nagaur assaults station in charge seizes tractor trolley
Crime Scene - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

नागौर जिले के रियांबड़ी क्षेत्र में अवैध बजरी खनन माफियाओं के हौसले इस कदर बुलंद हो गए कि उन्होंने पुलिस टीम पर ही जानलेवा हमला कर दिया। यह सनसनीखेज घटना लूणी नदी क्षेत्र में हुई, जहां अवैध खनन की सूचना पर पहुंची पुलिस को माफियाओं के उग्र विरोध का सामना करना पड़ा।

Trending Videos


मामले का पूरा विवरण
जसनगर थाना प्रभारी एसआई राजमल कुमावत ने बताया कि लूणी नदी में रियांबड़ी क्षेत्र में अवैध बजरी खनन की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर वे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान सामने से बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली आती दिखाई दी। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक के पिता मौके से बजरी से भरा ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। पीछा करने पर आरोपियों के अन्य परिवारिक सदस्य मौके पर इकट्ठा हो गए और पुलिस टीम पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: हाईकोर्ट में नौकरी का झांसा देकर लाखों की ठगी, 25 हजार के इनामी पति-पत्नी गिरफ्तार

ट्रैक्टर से हमला, थानाप्रभारी घायल
हमले के दौरान आरोपियों ने पुलिस पर ट्रैक्टर-ट्रॉली चढ़ाने का प्रयास किया। इस झड़प में एसआई राजमल कुमावत के हाथ में चोट आई और उनके कपड़े फाड़ दिए गए। घटना के बाद पुलिस ने मौके से बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर ली और एक आरोपी चालक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ राजकार्य में बाधा, अवैध खनन, पुलिस कर्मियों से मारपीट जैसी गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed