Hindi News
›
Video
›
Rajasthan
›
Nagaur News
›
Major accident on Nagaur-Jodhpur National Highway pickup loaded with domestic gas cylinders overturned
{"_id":"69871f862e7bb0ba2108934c","slug":"a-pickup-truck-overturned-while-trying-to-save-a-cow-but-no-one-was-injured-nagaur-news-c-1-1-noi1346-3925142-2026-02-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"Nagaur News: नागौर-जोधपुर नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा, घरेलू गैस सिलेंडर से भरी पिकअप पलटी, 4 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nagaur News: नागौर-जोधपुर नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा, घरेलू गैस सिलेंडर से भरी पिकअप पलटी, 4 घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर Published by: नागौर ब्यूरो Updated Sat, 07 Feb 2026 05:14 PM IST
Link Copied
नागौर जिले के सदर थाना क्षेत्र में शनिवार को नागौर–जोधपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां नागौर से खींवसर की ओर जा रही घरेलू गैस सिलेंडर से भरी पिकअप गाड़ी अचानक सड़क पर आ गई गाय के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक महिला को जोधपुर रेफर किया गया है।
CCTV में कैद हुई पूरी घटना
हादसा बस स्टैंड पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। फुटेज में देखा जा सकता है कि तेज गति से आ रही पिकअप के सामने अचानक गाय आने से चालक नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी पलट गई। पिकअप में भरे गैस सिलेंडर सड़क किनारे खड़े राहगीरों से टकराए, जिससे बस के इंतजार में खड़े लोग घायल हो गए।
ग्रामीणों की तत्परता से बची जान
प्रत्यक्षदर्शी मुकेश जाजड़ा ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को नागौर के पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। वहीं, इस पूरे मामले को लेकर सदर थानाधिकारी सुरेश कुमार कसवा ने बताया की गाड़ी के पलटने से हादसे में चार लोग घायल हुए हैं।
घायलों की हुई पहचान
घायलों की पहचान नरसीराम उम्र 25 वर्ष,निवासी झाड़ेली, विकी उम्र 25 वर्ष, निवासी गोगलाव, रघुनाथ राम उम्र 55 वर्ष निवासी खरनाल और परमा देवी के रूप में हुई है। घायलों में परमा देवी की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जोधपुर रेफर किया गया है, जबकि् अन्य तीन का इलाज नागौर में जारी है।
बड़ी दुर्घटना टली
राहत की बात यह रही कि हादसे के वक्त पिकअप में भरे सिलेंडरों में कोई विस्फोट नहीं हुआ, अन्यथा हादसा और भी गंभीर हो सकता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।