'मिशन मोड' में आरपीएससी: भर्ती प्रक्रियाओं ने पकड़ी रिकॉर्ड रफ्तार, 28 दिन में 14 परीक्षाओं के रिजल्ट जारी
राजस्थान लोक सेवा आयोग ने भर्ती परीक्षाओं के परिणाम जारी करने की रफ्तार बढ़ा दी है। जुलाई 2026 से अब तक महज 28 कार्य दिवसों में आयोग ने 14 भर्तियों के अंतिम परिणाम, 11 विचारित सूचियां और साक्षात्कार के लिए सफल अभ्यर्थियों की 36 सूचियां जारी की हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान लोक सेवा आयोग ने भर्ती प्रक्रियाओं को पारदर्शी, निष्पक्ष और समयबद्ध तरीके से पूरा करने की दिशा में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। आयोग ने जुलाई 2026 से अब तक महज 28 कार्य दिवसों में लंबित भर्ती प्रक्रियाओं के निस्तारण में उल्लेखनीय तेजी दिखाई है।
आयोग ने इस अवधि में 14 भर्तियों के अंतिम परिणाम, 11 विषयों की विचारित सूचियां तथा साक्षात्कार के लिए सफल अभ्यर्थियों की 36 सूचियां जारी की हैं। आयोग के अनुसार भर्ती प्रक्रियाओं को जल्द पूरा करने के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों ने 'मिशन मोड' में काम किया।
28 कार्य दिवसों में 14 भर्तियों के अंतिम परिणाम
जुलाई 2026 से अब तक आयोग द्वारा जिन 14 भर्तियों और विषयों के अंतिम परिणाम जारी किए गए हैं, उनमें मेडिकल एजुकेशन, कॉलेज एजुकेशन और संस्कृत कॉलेज एजुकेशन से जुड़ी विभिन्न भर्तियां शामिल हैं।
जारी परिणामों का तिथिवार विवरण इस प्रकार हैं:
- 5 अगस्त 2026: असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा-2024 (मेडिकल एजुकेशन) के तहत गैस्ट्रोएंटरोलॉजी (सुपर स्पेशियलिटी) का अंतिम परिणाम जारी किया गया।
- 4 अगस्त 2026: असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा-2024 (मेडिकल एजुकेशन) के तहत पीडियाट्रिक कार्डियोथोरेसिक एंड वैस्कुलर सर्जरी, मेडिकल ऑन्कोलॉजी, क्लिनिकल इम्यूनोलॉजी एंड रूमेटोलॉजी (सुपर स्पेशियलिटी) तथा जनरल सर्जरी (ब्रॉड स्पेशियलिटी) के परिणाम जारी किए गए।
- 24 जुलाई 2026: असिस्टेंट प्रोफेसर (कॉलेज एजुकेशन) परीक्षा-2025 के तहत टेक्सटाइल डाइंग एंड पेंटिंग विषय का परिणाम जारी हुआ।
- 21 जुलाई 2026: असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा-2024 (मेडिकल एजुकेशन) के तहत साइकियाट्री (ब्रॉड स्पेशियलिटी) का परिणाम जारी किया गया।
- 20 जुलाई 2026: असिस्टेंट प्रोफेसर (संस्कृत कॉलेज एजुकेशन) परीक्षा-2024 के तहत योग विज्ञान और भाषा विज्ञान विषयों के परिणाम जारी किए गए।
- 17 जुलाई 2026: असिस्टेंट प्रोफेसर (कॉलेज एजुकेशन) परीक्षा-2025 के तहत स्टैटिस्टिक्स विषय का परिणाम जारी किया गया।
- 15 जुलाई 2026: प्रोफेसर, लाइब्रेरियन एंड पीटीआई (कॉलेज एजुकेशन) परीक्षा के तहत फिजिकल ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर (PTI) पद का अंतिम परिणाम जारी किया गया।
- 10 जुलाई 2026: असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा-2024 (मेडिकल एजुकेशन) के तहत कार्डियोलॉजी, नियोनेटोलॉजी (सुपर स्पेशियलिटी) तथा रेस्पिरेटरी मेडिसिन/टीबी एंड चेस्ट (ब्रॉड स्पेशियलिटी) के परिणाम जारी किए गए।
ये भी पढ़ें: Rajasthan: अलवर में आवारा कुत्ते का आतंक, 5 साल की मासूम पर जानलेवा हमला; सिर पर लगे 7 टांके
'युवाओं के समय की अहमियत समझता है आयोग'
महज 28 कार्य दिवसों में बड़ी संख्या में परिणाम जारी होने पर राजस्थान लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष कर्नल केसरी सिंह ने कहा कि आयोग का पूरा फोकस निर्धारित समय सीमा में भर्ती प्रक्रियाओं को पूरा करने पर है।
उन्होंने कहा कि आयोग युवाओं के भविष्य और उनके समय की अहमियत को समझता है। आयोग की सर्वोच्च प्राथमिकता सभी भर्ती प्रक्रियाओं को पारदर्शिता, निष्पक्षता और निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करना है।
कर्नल केसरी सिंह के अनुसार 28 कार्य दिवसों में इतने परिणाम जारी होना अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा 'मिशन मोड' में किए गए कार्य का परिणाम है। उन्होंने कहा कि आयोग आगे भी इसी अनुशासन और गति के साथ शेष लंबित भर्ती प्रक्रियाओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।