सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Salumber: Massive Fire Breaks Out in Moving Sleeper Bus, Passengers Escape Safely; Short Circuit Suspected

Salumber News: चलती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, 40 यात्रियों ने कूदकर बचाई जान, शॉर्ट सर्किट की आशंका

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सलूंबर Published by: सलूंबर ब्यूरो Updated Mon, 11 May 2026 05:20 PM IST
विज्ञापन
सार

उदयपुर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में अचानक आग लगने के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। कुछ ही मिनटों में पूरी बस धू-धू कर जलने लगी। चालक और परिचालक की सतर्कता से सभी यात्रियों की जान बच गई।
 

Salumber: Massive Fire Breaks Out in Moving Sleeper Bus, Passengers Escape Safely; Short Circuit Suspected
हाईवे पर धू-धू कर जली स्लीपर बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

उदयपुर-अहमदाबाद हाईवे पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। परसाद थाना क्षेत्र में दरबार होटल के समीप चलती स्लीपर बस में अचानक आग लग गई। आग लगते ही बस में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन चालक और यात्रियों की सूझबूझ से सभी सवारियों को समय रहते नीचे उतार लिया गया, जिससे जनहानि टल गई।
Trending Videos




जानकारी के अनुसार स्लीपर बस उदयपुर से अहमदाबाद की ओर जा रही थी। इसी दौरान परसाद थाना क्षेत्र में दरबार होटल के पास बस से अचानक धुआं निकलने लगा। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते बस धू-धू कर जलने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: एक रुपये के लिए तालिबानी सजा: हनुमानगढ़ में नाबालिग छात्र को लाठी-डंडों से पीटा, बस किराये पर हुआ विवाद

बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। चालक और परिचालक ने तत्काल बस को सड़क किनारे रोककर यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। यात्रियों ने भी घबराहट के बीच सूझबूझ दिखाते हुए जल्दी-जल्दी बस से नीचे उतरकर अपनी जान बचाई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही मिनटों में पूरी बस जलकर राख हो गई। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है, हालांकि प्रारंभिक आशंका शॉर्ट सर्किट की जताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही परसाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। हादसे में किसी जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन बस पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed