{"_id":"6a847a556b447e698609f96d","slug":"the-accused-herself-arrived-at-the-police-station-and-spun-a-fabricated-story-the-investigation-revealed-the-truth-behind-the-attack-on-a-64-year-old-woman-salumber-news-c-1-1-noi1542-4625909-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: पुलिस को बताई मनगढ़ंत कहानी फिर घायल ताई ने खोला राज; चाकू-पेट्रोल से हमले का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: पुलिस को बताई मनगढ़ंत कहानी फिर घायल ताई ने खोला राज; चाकू-पेट्रोल से हमले का खुलासा
Tue, 18 Aug 2026 09:59 PM IST
सलूंबर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सलूंबर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सलूंबर
Published by: सलूंबर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 09:59 PM IST
सार
Rajasthan News: उदयपुर के जावरमाइंस थाना क्षेत्र के पलौदड़ा गांव में 64 वर्षीय गंगा बाई पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने उनकी रिश्तेदार सपना कलाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पहले कुछ युवकों पर हमला करने की झूठी कहानी बताई, लेकिन घायल महिला के बयान के बाद चाकू, पत्थर और पेट्रोल से हमले का मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सलूंबर जावरमाइंस थाना क्षेत्र के पलौदड़ा गांव में 64 वर्षीय महिला पर हुए जानलेवा हमले के मामले ने उस समय नया मोड़ ले लिया, जब वारदात के बाद आरोपी महिला खुद पुलिस चौकी पहुंच गई। पुलिस को उसने कुछ युवकों पर हमला करने और अपनी ताई पर पेट्रोल डालने की कहानी बताई। लेकिन पुलिस ने जब घायल महिला के बयान दर्ज किए तो कहानी की कई परतें खुलती चली गईं और शक की सुई उसी महिला की ओर घूम गई।
पुलिस को सुनाई अलग कहानी, ताई ने खोला पूरा राज
पुलिस के अनुसार सपना कलाल पुत्री नारायण लाल कलाल, उम्र 28 वर्ष, निवासी पलौदड़ा ने पुलिस को बताया था कि कुछ युवकों ने उसके साथ मारपीट की और उसकी ताई गंगा बाई के ऊपर पेट्रोल डाल दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और उदयपुर के निजी अस्पताल पहुंचकर घायल गंगा बाई पत्नी स्वर्गीय वाला जी कलाल, उम्र 64 वर्ष, निवासी पलौदड़ा के बयान दर्ज किए।
घायल ताई के बयान से बदली जांच की दिशा
गंगा बाई ने अपने बयान में अपनी ही रिश्तेदार सपना कलाल पर हमला करने का आरोप लगाया। पीड़िता ने बताया कि 12 अगस्त को वह मनोहर मीणा के घर से नारियल देकर वापस लौट रही थी। इसी दौरान सपना उसे अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
आरोप है कि बातचीत के बाद सपना गंगा बाई को नीम के पेड़ के पास ले गई और वहां उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। पीड़िता के अनुसार, सपना ने चाकू से उसकी गर्दन पर वार किया। गंगा बाई ने बचाव करते हुए चाकू छीन लिया, जिससे सपना भी घायल हुई।
चाकू के बाद पत्थर से वार, आंख में डाला पेट्रोल
इसके बाद आरोप है कि सपना ने पत्थर से गंगा बाई के सिर पर कई वार किए और उसकी आंख में पेट्रोल डाल दिया। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। घायल गंगा बाई को उपचार के लिए उदयपुर के निजी अस्पताल ले जाया गया।
पूछताछ में खुलीं वारदात की परतें
पीड़िता के बयान के बाद पुलिस ने सपना को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ और जांच के दौरान घटनाक्रम से जुड़े तथ्य सामने आए। इसके बाद पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस दस्तावेज के अनुसार, गंगा बाई के बयान के आधार पर जावरमाइंस थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2) और 109(1) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। मामले की जांच पुलिस उपनिरीक्षक प्रताप सिंह को सौंपी गई।
यह भी पढ़ें: CID का बड़ा एक्शन, सचिव सुधीर गुप्ता से पूछताछ; 12 प्रतियोगी परीक्षाएं पास करने का दावा
हमला क्यों किया? पुलिस ने अभी नहीं खोला राज
मामले में सबसे बड़ा सवाल अब भी यही है कि आखिर सपना ने गंगा बाई पर हमला क्यों किया? पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी और मामले की कार्रवाई की जानकारी तो दी है, लेकिन वारदात के पीछे के वास्तविक कारण या मकसद को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
दोनों के बीच पहले से कोई विवाद था या घटना के पीछे कोई अन्य वजह थी, इसका खुलासा पुलिस ने नहीं किया है। ऐसे में हमले का मकसद फिलहाल रहस्य बना हुआ है और पुलिस जांच का विषय है। पुलिस ने आरोपी सपना कलाल को न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया। मामले में आगे की जांच जारी है।