{"_id":"6a848b871b56419eab054d44","slug":"nagaur-fake-currency-gang-villagers-chase-20-km-catch-one-suspect-two-escape-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: नकली नोट गिरोह का खेल! 20 किमी पीछा कर ग्रामीणों ने युवक दबोचा, 2 फरार; पुलिस बोली- आरोपी नाबालिग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: नकली नोट गिरोह का खेल! 20 किमी पीछा कर ग्रामीणों ने युवक दबोचा, 2 फरार; पुलिस बोली- आरोपी नाबालिग
Tue, 18 Aug 2026 10:14 PM IST
प्रतीक पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
Published by: प्रतीक पांडेय
Updated Tue, 18 Aug 2026 10:14 PM IST
सार
Rajasthan News: नागौर के गठिलासर में नकली नोटों के कथित लेन-देन की सूचना पर ग्रामीणों ने करीब 20 किलोमीटर पीछा कर एक युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। दो संदिग्ध फरार हैं। पुलिस आरोपी को नाबालिग बता रही है, जबकि ग्रामीण उसकी उम्र करीब 25 वर्ष बता रहे हैं। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले के श्रीबालाजी थाना क्षेत्र के गठिलासर गांव में नकली नोटों के कथित गिरोह का मामला सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। ग्रामीणों को नकली नोटों के लेन-देन की भनक लगी तो उन्होंने तत्काल संदिग्धों का पीछा किया। करीब 20 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद गांव वालों ने एक युवक को दबोच लिया, जबकि उसके दो साथी मौके से फरार हो गए। युवक को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
20 किलोमीटर तक पीछा, फिर युवक को दबोचा
घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिस को युवक को पकड़कर ले जाते दिखाया जा रहा है। हालांकि, इसकी स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। ग्रामीणों का दावा है कि मौके पर तीन युवक मौजूद थे। पुलिस के पहुंचने के बाद एक को पकड़ लिया गया, जबकि बाकी दो भाग निकले। तीन दिन बीत जाने के बावजूद नकली नोटों के स्रोत, सप्लाई चेन और नेटवर्क का कोई ठोस खुलासा नहीं हुआ है। यही वजह है कि ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ रही है।
ग्रामीणों ने पुलिस से पूछे कई सवाल
ग्रामीण सवाल उठा रहे हैं कि क्या युवक को औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया गया? उसके पास से नकली नोट बरामद हुए या नहीं? अगर हुए तो कितनी संख्या और कीमत के थे? फरार दोनों युवकों की पहचान हुई या नहीं और क्या उनके खिलाफ मामला दर्ज हुआ है? नकली नोट सीधे बाजार और आम लोगों की जेब से जुड़े होते हैं, इसलिए पूरे गिरोह का पर्दाफाश जरूरी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: खाद की ऑनलाइन बुकिंग शुरू, अब न कतार में लगना होगा न बिचौलियों के चक्कर काटने पड़ेंगे, जानें तरीका
आरोपी नाबालिग, दो की तलाश जारी
श्रीबालाजी थाना अधिकारी उगमाराम ने बताया कि आरोपी को दस्तयाब कर लिया गया है। वह नाबालिग है। दो अन्य साथी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है। वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी करीब 25 साल का दिखता है। फिलहाल मामले की जांच जारी है। अब देखना होगा कि पुलिस फरार युवकों तक कब पहुंचती है और नकली नोट नेटवर्क की कड़ियां कब जोड़ पाती है।