सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sawai Madhopur News ›   Ranthambhore News: Actress Hansika Motwani Enjoys Tiger Safari, Tourists Also Appear Happy in Unseasonal Rains

Ranthambhore News: अभिनेत्री हंसिका मोटवानी ने लिया टाइगर सफारी का लुत्फ, बेमौसम बारिश में पर्यटक भी दिखे खुश

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 27 Oct 2025 06:51 PM IST
विज्ञापन
सार

Ranthambhore Tiger Safari: सवाई माधोपुर के रणथंभौर में अभिनेत्री हंसिका मोटवानी ने परिवार संग टाइगर सफारी का आनंद लिया और बाघिन रिद्धि व टी-120 को देखा। वहीं बेमौसम बारिश से सफारी प्रभावित हुई, पर पर्यटक भीगते हुए भी रोमांचक अनुभव लेते रहे। हालांकि वन विभाग ने मार्ग बदले।
 

Ranthambhore News: Actress Hansika Motwani Enjoys Tiger Safari, Tourists Also Appear Happy in Unseasonal Rains
टाइगर सफारी का आनंद लेतीं अभिनेत्री हंसिका मोटवानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बेमौसम बारिश के बीच रणथंभौर नेशनल पार्क में इन दिनों पर्यटकों के साथ-साथ फिल्मी जगत की चमक भी देखने को मिल रही है। तमिल, तेलुगू और हिंदी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री हंसिका मोटवानी इन दिनों रणथंभौर दौरे पर हैं। उन्होंने अपने परिवार के साथ बाघों की गतिविधियों को नजदीक से देखा और टाइगर सफारी का भरपूर आनंद लिया।

Trending Videos

 
हंसिका मोटवानी का रणथंभौर दौरा, देखा रिद्धि और टी-120 को
हंसिका मोटवानी अपने परिवार के साथ पांच सितारा होटल ‘सवाई शिविर’ में ठहरी हैं। वे रणथंभौर नेशनल पार्क के जोन नंबर तीन में सफारी पर निकलीं, जहां उन्होंने रणथंभौर की प्रसिद्ध बाघिन ‘रिद्धि’, उसके शावकों और नर बाघ टी-120 को देखा। इन नजारों को देखकर हंसिका और उनका परिवार बेहद उत्साहित हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 

Ranthambhore News: Actress Hansika Motwani Enjoys Tiger Safari, Tourists Also Appear Happy in Unseasonal Rains
टाइगर सफारी का आनंद लेतीं अभिनेत्री हंसिका मोटवानी - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने बाघों की तस्वीरें अपने कैमरे में कैद कीं और दूरबीन से जंगल का विस्तृत दृश्य निहारा। इस दौरान अभिनेत्री ने जंगल की प्राकृतिक सुंदरता के बीच फोटोशूट भी कराया। रणथंभौर में देश-विदेश की नामचीन हस्तियों का आना आम बात है, लेकिन हंसिका का यह दौरा पर्यटन सीजन में एक विशेष आकर्षण बन गया है।

यह भी पढ़ें- Anta bypoll: अंता उपचुनाव पर पूर्व भाजपा प्रवक्ता ने नरेश मीणा को लेकर किया बड़ा दावा, कांग्रेस-BJP ने नकारा
 
बेमौसम बारिश में भी नहीं रुका रोमांच, भीगते हुए की सफारी
शनिवार सुबह से सवाई माधोपुर जिले में रुक-रुक कर हल्की बारिश जारी है। इस बेमौसम बारिश का असर रणथंभौर टाइगर रिजर्व पर भी पड़ा, जहां सुबह की पारी में आए पर्यटकों ने भीगते हुए भी टाइगर सफारी का आनंद लिया। जोन नंबर दो में पर्यटकों को टाइगर टी-101 के दर्शन हुए, जिसे देखने का उन्हें करीब 15 मिनट का मौका मिला। बारिश में भी पर्यटकों के उत्साह में कोई कमी नहीं आई।
 
बारिश से रास्ते हुए खराब, वन विभाग ने बदले सफारी रूट
लगातार हो रही बारिश के कारण रणथंभौर के कुछ जोनों के रास्ते कीचड़युक्त और फिसलन भरे हो गए। सुरक्षा की दृष्टि से वन विभाग ने शाम की सफारी के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की। इसके तहत जोन नंबर 8 की जिप्सियों को जोन 7, जोन नंबर 9 के कैंटरों को जोन 6, जोन नंबर 4 के कैंटरों को जोन 3 और जोन नंबर 1 के कैंटरों को जोन 2 पर डाइवर्ट किया गया। वन विभाग ने स्पष्ट किया कि यह व्यवस्था पर्यटकों की सुरक्षा और सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए की गई है।

यह भी पढ़ें- Accident Today: डीडवाना-कुचामन में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed